महिला दिवस पर किया महिला बैंकर्मियों को सम्मानित

- सहारनपुर में एसबीआई में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय स्टेट बैंक कोर्ट रोड शाखा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों व महिला उपभोक्ताओं का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
स्थानीय कोर्ट रोड स्थित शाखा में मुख्य प्रबंधक अनुज कुमार ने बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारियों व महिला ग्राहकों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल सहित हरेक क्षेत्र में महिलाओं की अनेक उपलब्धियां हैं। यह दिन इन उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है।
एसबीआईएसए के जोनल सचिव संजय शर्मा ने कहा कि इस दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकत पैदा करना है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वे पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। इस दौरान आंचल गुप्ता, पूजा बंसल, बबीता अरोड़ा, भावना यादव, वर्षा सिंघल, श्रीमती सुभाष रानी, संध्या, गौरव कुमार, जसवीर सिंह, राजेश कुमार, ओमपाल, बाबूराम, राजन, सेठपाल आदि मौजूद रहे।