दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्रांतर्गत खजूरवाला के निकट हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हुई वृद्ध महिला की आज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

गौरतलब है कि थाना नागल क्षेत्र के गांव खजूरवाला निवासी करीब 70 वर्षीया अकबरी अपनी पुत्री गुलशाना तथा नातिन अर्श के साथ सोमवार देर शाम करीब आठ बजे गागलहेड़ी से घर वापस लौट रही थी। बताया जाता है कि खजूरवाला बस स्टैंड पर ऑटो से उतरते समय पीछे से तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे अकबरी तथा अर्श घायल हो गए थे। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए नागल स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर हालत के चलते अकबरी को जिला अस्पताल रैफर किया गया था जहां उपचार के दौरान आज अकबरी की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मृतका के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

Jamia Tibbia