shobhit University Gangoh
 

यूपी: मुजफ्फरनगर जिला कारागार में 24 घंटो के भीतर महिला कैदी समेत दो की मौत, काफी समय से थे बीमार

मुजफ्फरनगर जिला कारागार में पिछले 24 घंटे में महिला कैदी समेत दो की मौत होने से अफरातफरी मच गई। दोनों काफी समय से बीमार थे, जिन्हें हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के कूंगरपट्टी निवासी इसरार (45) पुत्र निसार को करीब एक साल पहले पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि इसरार काफी समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित था, जिसकी डायलेसिस चल रही थी। शुक्रवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर जेल में तैनात कांस्टेबल राजकुमार व टेकचंद उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उधर, मेरठ के मोहल्ला जागृति विहार निवासी शीला उर्फ सुशीला (70) पत्नी रमेश सजायाफ्ता कैदी थी। हत्या के मामले में उसे सजा हुई थी तथा वह वर्ष 2014 से जेल में बंद थी। शनिवार रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे जेल अस्पताल से दवा दिलवाई गई।

हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि दोनों के परिजनों को हादसे की जानकारी देने के बाद नई मंडी थाना पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

Jamia Tibbia