जनपदवासियों को रोजगार देने के उददेष्य से रोजगार मेले का 12 सितम्बर को होगा आयोजन
सहारनपुर [24CN]। जिलाधिकारी अखिलेष सिंह के निर्देर्षो कें अनुपालन में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 12.09.2022 को प्रातः 10 बजे ंक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, दिल्लीरोड, के परिसर मे किया जायेगा। जिसमें स्काई लाईनइन्टर प्राईजेज,सहारनपुर की कम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी श्री सुषील कुमार ने अवगत कराया कि ऐसे इच्छुक पुरूश एवं महिला अभ्यर्थी जो कम से 12जी इत्यादि पास हो तथा 18 से 35 वर्श की आयु के हो, दिंनाक12.09.2022 तक सेवायोजन पोर्टल ूूूण्ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर आॅनलाईन पंजीकरण करना अनिवार्य है और पंजीकरण करने के पष्चात पोर्टल से कोई कम्पनी चुनकर रोजगार मेले के लिए आनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। मेले मे आवेदन करने के पष्चात अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण स्लिप(यूजर आई0डी0 व पासवर्ड के साथ),बायोडाटा की छायाप्रति अपने साथ लाये। जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं या जनसेवा केन्द्र या कम्प्यूटर सेन्टर पर जाकर भी अपना पंजीकरण एवं कम्पनी के लिए आवेदन करा सकते हैं। अभ्यथिर्यो द्वारा रोजगार मेले मे कम्पनी के लिए आवेदन के लिये निम्न प्रक्रिया का पालन किया जायेगा।
सर्वप्रथम ूूूण्ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद को ओपनकरे, लाॅग इनकरे (जाॅब सीकरचयनकर युजर आई0डी0 औरपासवर्डसे), समस्त नौकरियां/नौकरियो के लिए आवेदन करेंपर क्लिक करे, रोजगार मेला नौकरी पर क्लिक करे, केवल जिला सहारनपुर चुने और खोजे पर क्लिक करें सहारनपुर मे आने वाली कम्पनियां आपकी आई0 डी0पर दिख जायेगी। आवेदन/रिक्ति विवरण दोनो मे से आवेदन करे केवल किन्ही दो कम्पनियो के लिए आवेदन कर सकते है।
श्री सुषील कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सहारनपुर मे उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। उक्त हेतु किसी भी प्रकार का व्यय देय नही होगा साथ ही कोविड-19 के नियमो /सोषल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अनिवार्य होगा।
