जन्मदिन पर की सोनिया गांधी के दीर्घायु जीवन व बेहतर स्वास्थ्य की कामना

जन्मदिन पर की सोनिया गांधी के दीर्घायु जीवन व बेहतर स्वास्थ्य की कामना
  • सहारनपुर में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN] । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी का 74वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया तथा सोनिया गांधी के दीर्घायु जीवन व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली के नेतृत्व में गुरूद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा जन्मदिन न मनाए जाने की अपील का सम्मान करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी के दीर्घायु जीवन व बेहतर स्वास्थ्य कामना की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष चौ.मुजफ्फर अली ने कहा कि आज जब देश में किसान अपनी अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। ऐसी परिस्थिति में श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय लेना किसानों के प्रति उनके अपार स्नेह व सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सरकार को किसानों की आवाज दबाने के लिए दोषी ठहराते हुए विगत दिवस भारत बंद के दौरान कांग्रेस के नेताओं को घरों में नजरबंद करने की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष व एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी ने सोनिया गांधी को त्याग व संघर्ष की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने जिन कठिन परिििस्थतयों में पार्टी का नेतृत्व किया इससे उनके कुशल नेतृत्व की पहचान होती है। उन्होंने सोनिया गांधी को किसानों व सभी वर्गों के नागरिकों की सच्ची हितैषी बताया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष इमरन कुरैशी ने किया। इस दौरान सतपाल बर्मन, बलराम सिंह, डा. राजा फरीद, आरिफ खान, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, सैय्यद फाजिल हुसैन, अनस फरीदी, दिलशाद, नसीब खान, अनिल चौहान, महमूद सामानी, तरूण वालिया, राकेश वर्मा, गौरव वर्मा आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।