जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को दिए जीत के प्रमाण पत्र

जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को दिए जीत के प्रमाण पत्र
  • सहारनपुर में भाजपा विधायक देवेंद्र निम के साथ जीत का प्रमाण लेने पहुंची पूर्व चेयरमैन गायत्री चौधरी

सहारनपुर [24CN] । सहारनपुर जिला पंचायत पद के चुनाव में केंद्र व उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व बसपा समेत किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिल सका। जिला पंचायत में बसपा के 18 व भाजपा के 14 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

सहारनपुर जिला पंचायत के सदस्य पदों की मतगणना के बाद जारी किए गए चुनाव परिणाम के मुताबिक वार्ड 1 से बिजेंद्र कश्यप भाजपा, वार्ड 2 से मुकेश चौहान भाजपा, वार्ड 3 दुबेसिंह काम्बोज भाजपा, वार्ड 4 से हंसराज गौतम भाजपा, वार्ड 5 से मुख्तरी बेगम सपा, वार्ड 6 से जब्बार बसपा, वार्ड 7 से इसरार कांग्रेस, वार्ड 8 से नसरीन कांग्रेस, वार्ड 9 से रामू चौधरी बसपा, वार्ड 10 से गुलसाना कांग्रेस, वार्ड 11 से अब्दुल हकीम कांग्रेस, वार्ड 12 से अंजेशना सैनी बसपा, वार्ड 13 से राहुल कुमार बसपा, वार्ड 14 से इमराना बसपा, वार्ड 15 से बबीता बसपा, वार्ड 16 से सुदेश चौधरी कांग्रेस, वार्ड 17 से अमरदीप सिंह उर्फ टिंकू निर्दलीय, वार्ड 18 से नीरज चौधरी बसपा, वार्ड 19 से शिमला देवी बसपा, वार्ड 20 से सुशील प्रधान कम्हेड़ा भाजपा, वार्ड 21 से सविता सैनी भाजपा, वार्ड 22 से नरेंद्र चौधरी कांग्रेस, वार्ड 23 से हाजी मुकर्रम राव कांग्रेस, वार्ड 24 से जीशान अली एडवोकेट सपा, वार्ड 25 से सत्यकुमार सपा, वार्ड 26 से वैसर चौधरी बसपा, वार्ड 27 से शारदा निर्दलीय, वार्ड 28 से अरविंद राणा भाजपा, वार्ड 29 से विनोद कुमार भाजपा, वार्ड 30 से नीलम राणा भाजपा, वार्ड 31 से नसीमा निर्दलीय, वार्ड 32 से माजिद अली बसपा, वार्ड 33 से साक्षी राणा, भाजपा, वार्ड 34 से कविता कोरी भाजपा, वार्ड 35 से गायत्री चौधरी भाजपा, वार्ड 36 से अभिषेक चौधरी निर्दलीय, वार्ड 37 से मांगेराम चौधरी भाजपा, वार्ड 39 से रामी देवी कांग्रेस, वार्ड 40 से इमरान मलिक बसपा, वार्ड 43 से मुकेश चौधरी भाजपा, वार्ड 48 विक्रम कुमार सपा ने विजय हासिल की।

आज कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम में निर्वाचन अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा के नेतृत्व में कंट्रोल रूम पहुंचकर अपनी जीत के प्रमाण पत्र हासिल किए।