
शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में बाबू विजेंद्र जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दूसरे दिन खेल महाकुंभ में अनेक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
गंगोह [24City News] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में प्रेरणा स्त्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे खेल महाकुंभ में आज दिनांक 7-02-2026 दिन शनिवार में दूसरे दिन अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। शोभित विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष विविध खेल गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों के द्वारा छात्रों में स्वानुशासन, साहस, धैर्य, नेतृत्व क्षमता, सहयोग, संघर्षशीलता तथा समाज सेवा जैसे जीवनोपयोगी गुणों का विकास होता है। देशभर में छात्र एवं छात्राएँ इन्हीं के माध्यम से आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं, इसी उद्देश्य को लेकर प्रतिवर्ष शोभित विश्वविद्यालय हमारे प्रेरणा स्त्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जो छात्रों को टीम भावना के साथ कार्य करने, पारस्परिक सम्मान विकसित करने तथा आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करती हैं, जिससे वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु सक्षम और तैयार बनते हैं। आज लगभग सभी खेलों की फाइनल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।

अनेक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उप-विजेता क्रमशः शॉटपुट मेल वर्ग प्रथम स्थान अभिनव हरी स्कूल नकुड़, द्वितीय विवेक शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, तृतीय प्रक्षित, आरएन टैगोर स्कूल, नकुड़ शॉटपुट फीमेल वर्ग प्रथम स्थान काजल विश्वामित्र डिग्री कॉलेज, द्वितीय अफशा सीडीकेआर मॉडर्न इंटर कॉलेज, तृतीय तेजस्वी बीएनवाईएस, शोभित विश्वविद्यालय गंगोह ने प्राप्त किया है। हाई जम्प(ऊंची कूद) प्रतियोगिता जूनियर फीमेल वर्ग में प्रथम स्थान सिमरन नारायण जनता इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान पीहू जेएसपी इंटर कॉलेज गंगोह, तृतीय स्थान आरोही कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, गंगोह वहीं जूनियर मेल वर्ग में प्रथम स्थान प्रिंस एसजेएसवीएम गंगोह, द्वितीय स्थान उदय हरी इंस्टिट्यूट नकुड़, तृतीय स्थान वंश एवीआई, रादौर ने प्राप्त किया। हाई जम्प(ऊंची कूद) प्रतियोगिता वरिष्ठ फीमेल वर्ग में प्रथम स्थान काजल विश्वामित्र स्कूल गंगोह ने द्वितीय स्थान वंशिका आरएन टैगोर, गंगोह ने, तृतीय स्थान नीतू आरएन टैगोर, गंगोह वहीं वरिष्ठ मेल वर्ग में प्रथम स्थान आकाश शोभित विश्वविद्यालय गंगोह ने, द्वितीय स्थान रितिक हरी इंस्टिट्यूट नकुड़ तथा तृतीय स्थान समीर हरी इंस्टिट्यूट नकुड़ ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रेजेंट प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में प्रथम कोमल मिश्रा एम.फार्मा प्रथम वर्ष शोभित विश्वविद्यालय से, तथा द्वितीय आवेश बी.टेक सीएस शोभित विश्वविद्यालय व तृतीय विदुषी बी.टेक सीएस, शोभित विश्वविद्यालय से विजेता रहे, तथा जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पर तनिष्का कपिल (महाबीरी देवी गर्ल्स. मॉडल स्कूल, टिकरोल) से, तथा द्वितीय स्थान पर कृष्टि (महाबीरी देवी गर्ल्स. मॉडल स्कूल, टिकरोल) व तृतीय स्थान पर अरुणा (महाबीरी देवी गर्ल्स. मॉडल स्कूल, टिकरोल) से विजेता रहे। वाद-विवाद जूनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अब्दुल कादिर ग्रुप, प्रभा ज्ञान पब्लिक स्कूल गंगोह से, द्वितीय स्थान पर दीपिका, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, गंगोह से तथा तृतीय स्थान पर रिदा ग्रुप, प्रकाश जूनियर स्कूल, गंगोह से विजेता रही, वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पर रिया वर्मा ग्रुप शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, द्वितीय स्थान पर अक्षय सैनी शोभित विश्वविद्यालय गंगोह से तथा तृतीय स्थान पर वंश चौधरी शोभित विश्वविद्यालय गंगोह से विजेता रहे। सेवन स्टोन प्रतियोगिता में बीएएमएस शोभित विश्वविद्यालय गंगोह की साकिर मलिक टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा फार्मेसी तृतीय वर्ष शोभित विश्वविद्यालय गंगोह की देवांश टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर पुरुष सीनियर ग्रुप दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विकास नवजनोदय स्कूल गंगोह तथा महिला ग्रुप दौड़ में प्रथम स्थान पर काजल विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल गंगोह विजेता रहे, वहीं 100 मीटर पुरुष जूनियर ग्रुप दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आमिर सीडीकेआर स्कूल, तथा महिला ग्रुप दौड़ में प्रथम स्थान पर उमरा ब्राइट होम नानौता से विजेता रही। 400 मीटर पुरुष सीनियर ग्रुप दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्ष एचआईटी नकुड़ स्कूल तथा महिला ग्रुप दौड़ में प्रथम स्थान पर अंशू नवजनोदय स्कूल गंगोह से विजेता रही। 400 मीटर पुरुष जूनियर ग्रुप दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वैभव ब्राइट होम स्कूल नानौता तथा महिला ग्रुप दौड़ में प्रथम स्थान पर आयुषी एयूएसजीआइआइसी स्कूल से विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पर आर एन टैगोर इंटर कॉलेज तथा द्वितीय स्थान पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के छात्र विजेता रहे। शतरंज प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में प्रथम आशुतोष (बी.ए.एम.एस प्रथम वर्ष) शोभित विश्वविद्यालय से, तथा द्वितीय जानवी एमबीए शोभित विश्वविद्यालय व तृतीय शक्ति (बी.टेक. प्रथम वर्ष) से विजेता रहे, तथा जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पर वरुण तथा द्वितीय स्थान पर ज़ैद व तृतीय स्थान पर आदी विजेता रहे। बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट सीनियर ग्रुप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्यन व अर्जुन, शोभित विश्वविद्यालय गंगोह एवं जूनियर ग्रुप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेया, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल गंगोह ने प्राप्त किया। कोलार्ज मेकिंग सीनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी शोभित विश्वविद्यालय, द्वितीय स्थान पर अल्फिया एनडी पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान पर वंशिका शोभित विश्वविद्यालय तथा कोलार्ज मेकिंग जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पर अंगराज प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान पर विधि महाबीरी ज्ञान गर्ल्स मॉडल स्कूल तथा तृतीय स्थान पर अंशुल प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल से विजेता रही। स्टोन पेंटिंग जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नूरीश (प्रभा जूनियर हाई स्कूल), द्वितीय स्थान पर प्रणीत (गीता ज्ञान स्कूल), तृतीय स्थान पर विराट (प्रभा जूनियर हाई स्कूल) एवं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर वैभव शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वितीय स्थान पर अंजलि शर्मा शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, तृतीय स्थान पर ज़िकरा अंसारी शोभित विश्वविद्यालय गंगोह विजेता रही।

इस अवसर पर विजयी टीम एवं विजयी प्रतिभागियों को शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयरटेकर सूफी ज़हीर अख्तर ने ट्रॉफी, मेडल व सम्मान-पत्र देकर पुरस्कृत किया साथ ही साथ आमंत्रित विद्यालयों से आए हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें प्रेरित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक प्रो.(डॉ.) भूपेंद्र चौहान, डॉ. अनिल रॉयल एवं सह-संयोजक प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार, डॉ. नवीन कुमार व प्रदीप शर्मा, महेंद्र कुमार, लेखा-वित्तीय अधिकारी जसवीर सिंह, एस्टेट ऑफिसर गौरव मित्तल, तथा शोभित परिवार के प्रत्येक सदस्य का विशेष योगदान रहा।


