shobhit University Gangoh
 

स्कूल और शिक्षा पर बात करेगी आप

स्कूल और शिक्षा पर बात करेगी आप
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी मनीष सिंह व जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग ने कहा कि आम आदमी पार्टी जाति धर्म पर नही बल्कि स्कूलों और शिक्षा पर बात करेगी। मनीष सिंह व आदित्य गर्ग आज यहां आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो काम किए हैं, उनका डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, बिजली, पानी जैसी बुनियादी जरूरत के मामले हों, उसी के फलस्वरूप दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को ही चुनती है। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लडऩे की घोषणा की है, तब से भाजपा में खलबली मच गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दिल्ली विकास मॉडल व यूपी विकास मॉडल पर बहस करने की खुली चुनौती दे दी। लेकिन जब दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने उस चुनौती को स्वीकार कर लखनऊ पहुंचे तो सिद्धार्थ नाथ सिंह वहां उपस्थित नहीं हुए। एक सवाल के जवाब में आदित्य गर्ग ने कहा कि विकास के काम दिखाने के लिए होते हैं, छिपाने के लिए नहीं। जब यूपी सरकार के सरकारी स्कूलों को छिपाना शुरू किया गया तो उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सेलफी विद सरकारी अभियान शुरू किया। इसके तहत प्रदेश के हर जिले के कार्यकर्ता सरकारी स्कूलों में जाकर सेल्फी ले रहे हैं तथा स्कूलों की हालत जनता को दिखा रहे हैं। वार्ता के दौरान हरपाल सिंह, अक्षय जैन, मनोज फुटेला, उमर जैदी, राजेश फुटेला, अमरीश वालिया, राजकुमार डोगरा आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia