क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ‘सबसे पहले मैं उनके खिलाफ…’
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा को लेकर चल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने की बातें बेबुनियाद हैं और उन्हें इस तरह की किसी भी संभावना पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. हालांकि संजय सिंह ने ये भी कहा कि अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं सबसे पहले उनका खिलाफ खड़ा मिलूंगा.
हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा की सार्वजनिक सक्रियता कम नजर आई है. वे न पार्टी ऑफिस में दिखाई दिए, न किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में और न ही सोशल मीडिया पर पार्टी की बड़ी कानूनी जीत को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी. इस पर इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में संजय सिंह ने कहा कि इस सवाल का जवाब खुद राघव चड्ढा ही बेहतर दे सकते हैं.
