संजय सिंह को आज कोर्ट में पेश करेगी ED, दिल्ली में चढ़ेगा सियासी पारा

संजय सिंह को आज कोर्ट में पेश करेगी ED, दिल्ली में चढ़ेगा सियासी पारा

दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (चार अक्टूबर) को लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड में लेने के लिए ईडी आज आप नेता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।

AAP MP Sanjay Singh : दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (चार अक्टूबर) को लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड में लेने के लिए ईडी आज आप नेता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।

इस मामले में इससे पहले कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बता दें कि शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने बयान में कहा है कि संजय सिंह के अनुरोध पर उसने दिल्ली के रेस्तरां और बार मालिकों से 82 लाख जमा करके मनीष सिसोदिया को चेक के रूप में पार्टी फंड के बहाने दिया था।

Sanjay Singh Arrest Live: ED ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात

दिल्ली में ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में कल बुधवार शाम गिरफ्तार किए जाने के बाद यही रखा गया है।

4 Oct 202311:41:16 PM

कानून अपना काम करेगा- नरेंद्र सिंह तोमर

Sanjay Singh Arrest Live Update:  आप सांसद की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। वह भ्रष्टाचार में शामिल है और इसीलिए सीबीआई और ईडी ने कार्रवाई की है।

4 Oct 202311:13:42 PM

यह सिर्फ बदले की राजनीति है- AAP सांसद सुशील गुप्ता

Sanjay Singh Arrest Live Update: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि यह मामला पिछले 15 महीने से चल रहा है। यह सिर्फ बदले की राजनीति है। संजय सिंह के यहां उन्हें कुछ नहीं मिला, फिर भी उसे बिना किसी गलती के सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।

4 Oct 202310:33:18 PM

अरविंद केजरीवाल इस नीति के मास्टरमाइंड हैं- प्रवेश वर्मा

Sanjay Singh Arrest Live Update: AAP सांसद की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि संजय सिंह शराब के मामले में पूरी तरह से शामिल है। दिनेश अरोड़ा और जो उनके लोग हैं, उनसे डीलिंग करना और उनक साथ मीटिंग करना, पैसे को इकट्ठे करना और पैसे को पंजाब-गोवा में पहुंचाना यह सारा काम संजय सिंह द्वारा किया जाता था। इसके सारे सबूत हैं और अगर आपने भ्रष्टाचार किया है तो आपको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अरविंद केजरीवाल इस नीति के मास्टरमाइंड हैं।

4 Oct 202310:22:17 PM

यह एक अघोषित आपातकाल है- दानिश अली

Sanjay Singh Arrest Live Update: बसपा सांसद दानिश अली ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि संजय सिंह को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया, क्योंकि वह लगातार मणिपुर पर सवाल पूछ रहे थे। सरकार को यह पसंद नहीं आया। यह एक अघोषित आपातकाल है। आज एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। यह बदले की राजनीति है।

4 Oct 202310:08:29 PM

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर यह बोले अखिलेश यादव

Sanjay Singh Arrest Live Update: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। दुख की बात यह है कि जिन लोगों को जनता ने चुना है, वे ही अन्याय कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है और उन्होंने (बीजेपी) अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। सभी विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। न केवल विपक्षी नेता बल्कि बीजेपी नेता भी कह रहे हैं कि यह गलत है।

4 Oct 20239:56:50 PM

दानिश अली समेत AAP के कई नेता संजय सिंह के घर पर मौजूद

संजय सिंह के घर पर आम आदमी पार्टी के नेता और बसपा सांसद दानिश अली मौजूद हैं। संजय सिंह की बुधवार को करीब 11 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। अरविंद केजरीवाल और मेयर शैली ओबेराय ने संजय सिंह के परिजनों से मुलाकात की।

4 Oct 20239:34:25 PM

तानाशाह ईमानदारी खरीद नहीं पाता तो गिरफ्तार कर लेता- AAP

Sanjay Singh Arrest Live Update: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि तानाशाह जब किसी की ईमानदारी खरीद नहीं पाता तो उसे गिरफ़्तार कर लेता है। पार्टी की ओर से संजय सिंह की तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया, “ईमानदारी ऐसी कि ना कोई डरा पाया, ना कोई खरीद पाया।”

 

4 Oct 20239:25:21 PM

2024 तक कई लोगों को गिरफ्तार करेंगे- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी संजय सिंह के पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला और शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चुनाव आ रहे हैं और आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन के बाद पीएम मोदी हताश हैं। वे 2024 तक कई लोगों को गिरफ्तार करेंगे। संजय सिंह शेर हैं। केजरीवाल ने कहा कि हम कोर्ट में केस करेंगे और सड़क पर भी लड़ेंगे।

4 Oct 20239:11:26 PM

सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Sanjay Singh Arrest Live Update: संजय सिंह के परिवार से मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम सभी जानते हैं कि ईमानदारी की राह कठिन है। हम डरेंगे नहीं।अगर हम भी उनकी तरह बेईमान हो जाएंगे तो हमारे सभी समस्याओं का समाधान होगा। इस शराब कांड में 1000 से ज्यादा छापेमारी हो चुकी है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, लेकिन एक पैसा भी बरामद नहीं हो सका है। इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

4 Oct 20238:52:04 PM

PM मोदी के शासन में कोई बख्शा नहीं जाएगा- रमेश बिधूड़ी

Sanjay Singh Arrest Live Update: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सभी को चरित्र प्रमाण पत्र जारी करते हैं। उन्होंने मनीष सिसौदिया को भगत सिंह कहा था। उन्होंने सत्येन्द्र जैन को कट्टर ईमानदार कहा था। पीएम मोदी की सरकार के 9 साल में 5000 छापे पड़े हैं। पीएम ने कहा था, “ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा।” ईडी और सीबीआई इस दिशा में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। सिर्फ 15-20 राजनीतिक लोग हैं जिन पर छापे मारे गए हैं, बाकी कौन लोग हैं जिन पर छापे मारे गए हैं? वे आम लोग थे जो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। भ्रष्ट कोई भी हो सकता है पीएम मोदी के शासन में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

4 Oct 20238:42:54 PM

संजय सिंह के घर पहुंचे दिल्ली की सीएम

Sanjay Singh Arrest Live Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ संजय सिंह के घर पहुंचे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।

4 Oct 20238:21:22 PM

अरविंद केजरीवाल तक जल्द पहुंचेगी आंच- मनोज तिवारी

Sanjay Singh Arrest Live Update: आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आज मुझे लग रहा है कि दिल्ली की जनता को न्याय मिलना शुरू हो गया है। अरविंद केजरीवाल इस शराब घोटाले के सरगना हैं। आज संजय सिंह को (दिल्ली शराब नीति मामले में) गिरफ्तार किया गया है। आंच सिर्फ संजय सिंह या मनीष सिसौदिया या सत्येन्द्र जैन पर नहीं रहेगी, यह जल्द ही अरविंद केजरीवाल तक पहुंच जाएगा।

 

4 Oct 20238:12:27 PM

संजय सिंह के पिता से मिलने पहुंच मनोज झा

Sanjay Singh Arrest Live Update: आम आदमी पार्टी के सांसद की गिरफ्तारी के बाद राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा संजय सिंह के पिता से मिलने उनके घर पहुंचे। मनोज ने इस दौरान संजय सिंह के पिता से कहा कि कोई चिंता नहीं करनी है। उन्होंने उन्हें गले भी लगाया।

4 Oct 20237:58:45 PM

जांच एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग- JDU नेता केसी त्यागी

Sanjay Singh Arrest Live Update: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि सरकार के निर्देश पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। मैं संजय सिंह की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं। दिल्ली सरकार और AAP को बदनाम करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। हमारा रुख स्पष्ट है कि हम एजेंसियों के खिलाफ नहीं हैं बल्कि एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ हैं।

4 Oct 20237:54:24 PM

तानाशाह खुद डरे हुए हैं- RJD सांसद मनोज झा

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार नहीं किया है, उन्हें बीजेपी की इकाई ने गिरफ्तार किया है, जिसमें ईडी-आईटी-सीबीआई शामिल है। काले दिन शुरू हो गए हैं। तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया। तानाशाह खुद डरे हुए हैं। इस डर का प्रतिकार जल्द ही किया जाएगा।

4 Oct 20237:50:40 PM

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनका मां का बयान

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में संजय सिंह की गिरफ्तार के बाद उनकी मां ने कहा कि उनके जैसे निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार करना अपराध है। मेरा बेटा निर्दोष है। वह एक ईमानदार व्यक्ति है।

4 Oct 20237:44:51 PM

संजय सिंह विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं- भाजपा

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज जब संजय सिंह गिरफ्तार हुए हैं तो वे वही विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं जो पहले मनीष सिसौदिया ने खेला था। कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी है। अगर आप ईमानदार हैं तो अगस्त 2022 में जो FIR दर्ज हुई थी, अब तक उसे रद्द क्यों नहीं किया। भाजपा नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई घोटाला नहीं हुआ तो पुरानी नीति पर वापस क्यों चले गए।

4 Oct 20237:34:06 PM

भगवान और न्यायपालिका पर भरोसा है- संजय सिंह की पत्नी

ईडी द्वारा संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि ईडी ने पूरे दिन छापेमारी की और कुछ नहीं मिला। वे एक योजना के साथ आए थे। मुझे भगवान और न्यायपालिका पर भरोसा है, सच्चाई सामने आएगी और हम जीतेंगे।