shobhit University Gangoh
 

पत्नी की गोली मारकर हत्या, तमंचा हाथ में लेकर थाने पहुंचा पति, ये रही कत्ल की वजह

पत्नी की गोली मारकर हत्या, तमंचा हाथ में लेकर थाने पहुंचा पति, ये रही कत्ल की वजह

बिजनौर में चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी अहमदनगर में किसी युवक से प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद तमंचा लेकर आरोपी पति खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मोहल्ला सराय रफी अहमद नगर निवासी साजिद का 15 वर्ष पूर्व मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी दिलशाद से निकाह हुआ था। इससे पूर्व दिलशाद का निकाह साजिद के बडे़ भाई आसिफ से हुआ था। आसिफ ने उसे साथ नहीं रखा। पहले पति से दिलशाद को एक पुत्री है।

पुलिस के मुताबिक साजिद को दिलशाद के नगर के एक चिकित्सक से प्रेम संबंध होने का शक था। अन्य लोगों के साथ भी वह घूमती रहती थी। साजिद ने उसे कई बार समझाया पर वह नहीं मानी। बृहस्पतिवार शाम दिलशाद मोहल्ले में ही नईमुद्दीन के घर गई थी। साजिद को जब इस बात का पता चला तो उसने नईमुद्दीन के घर जाकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद तमंचा लेकर थाने पहुंच गया।

Jamia Tibbia