भारत में LPG की कमी क्यों? सर्वदलीय बैठक से पहले डिंपल यादव ने किया चौंकाने वाला दावा

भारत में LPG की कमी क्यों? सर्वदलीय बैठक से पहले डिंपल यादव ने किया चौंकाने वाला दावा

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई हैं, जिस पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का बयान सामने आया हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का ईरान के प्रति जो रवैया रहा आज उसकी वजह से देश को इस संकट का सामना करना पड़ रहा है. आज की बैठक में हम देखेंगे कि सरकार इस पर क्या कहती है.

डिंपल यादव ने ऑल पार्टी मीटिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि युद्ध की वजह से देश पर जो भी परेशानियां आएंगी और जिस तरह से सरकार का ईरान के प्रति रवैया रहा, जो हमारा दशकों से हमारा मित्र रहा है. मुझे लगता है कि ईरान के प्रति जो रवैया था आज उसी की वजह से हमारे देश को एलपीजी की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

एलपीजी संकट से लोग परेशान- डिंपल यादव

डिंपल यादव ने कहा कि आज घर-घर में गैस की समस्या आ रही है लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं. महीने भर पहले की बुकिंग के बाद भी आज लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है. उन्होंने कहा कि आज जो ऑल पार्टी मीटिंग होगी उसमें हम जाकर देखेंगे कि सरकार अपना क्या पक्ष रखती है.

वहीं महिला आरक्षण पर डिंपल यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर हम सभी विपक्षी दलों की एक जैसी राय है. हम सभी ने मांग की है कि सरकार ये स्पष्ट करे कि वो किस तरह से महिला रिजर्वेशन बिल लाना चाहती है और इस बिल में एससी, एसटी और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए और हमारी अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए भी आरक्षण है या नहीं? सरकार को विपक्ष के सामने ये स्पष्ट करना चाहिए.

संसद परिसर में होगी ऑल पार्टी मीटिंग

बता दें कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें सभी दलों को पूरे मामले और सरकार की तैयारी को लेकर जानकारी दी जाएगी. सरकार का उद्देश्य इस बैठक के जरिए देश में राजनीतिक एकजुटता दिखाना है, ताकि दुनिया में ये संदेश जा सके कि संकट के समय में पूरा भारत एकसाथ खड़ा है.


Leave a Reply