’29 रियासतों पर भी आपका अधिकार’, जम्मू-कश्मीर के युवाओं से ऐसा क्यों बोले अमित शाह

श्रीनगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बातचीत की। ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम के तहत अमित शाह ने युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप डॉक्टर, इंजीनियर आईएएस अधिकारी बनेंगे या कोई व्यापार कर सकते हैं। इसके लिए पूरे देश में काम करना पड़ेगा।
फिर आपको पूरे देश को जानना पड़ेगा। इसी को लेकर भारत सरकार ने ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम बनाया। उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय तक कश्मीर में आपा-धापी चलती रही। मोदी जी ने अनुच्छेद 370 को खत्म करके पूरे देश को एक कर दिया। कश्मीर भी अब देश के बाकी राज्यों के जैसा हो गया है।
‘इस देश पर आपका उतना ही अधिकार, जितना दिल्ली का’
कश्मीर के बच्चों का इस देश पर इतना ही अधिकार है जितना दिल्ली के बच्चे का है। इसी बात को जानने और समझने के लिए आपको यहां लाया गया है।
उन्होंने कहा कि पहले ये सिखाते थे कि कश्मीर हमारा है और कश्मीर पर हमारा अधिकार है। वो तो है ही, आप वहां जन्मे हो, वहां रहते हो, वहां के वाशिंदे हो तो आपका अधिकार है ही।मगर कश्मीर के साथ-साथ 29 रियासतों पर भी आपका अधिकार है। इसलिए कश्मीर के बच्चों के लिए यह कार्यक्रम बनाया है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।