Kajal Hindustani कौन हैं जिसे गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : गुजरात में काजल हिंदुस्तानी को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। काजल पर पुलिस ने आरोप लगाये है कि उन्होंने राज्य के सोमनाथ जिले में रामनवमी के दिन भड़काऊ बयान दिया। उना शहर में रामनवमी के दिन हुई हिंसक झड़प के पीछे पुलिस इसी बयान को मान रही है। मगर प्रश्न यह है कि भाषण सोमनाथ में हुआ और हिंसा ऊना में पुलिस का यह किस तरह का लॉजिक है? आइए जानें काजल हिन्दुस्तानी के बारे में।
Kajal Hindustani कौन हैं?
- काजल हिंदुस्तानी के ट्विटर बायो के अनुसार, उसने खुद को एक उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता, शोध विश्लेषक, राष्ट्रवादी और एक “गौरवांवित भारतीय” के रूप में बताया है। ट्विटर पर 92,000 फॉलोअर्स हैं।
- काजल हिंदुस्तानी का पहले नाम काजल शिंगला था और उन्हे ‘गुजरात की शेरनी’ कहा जाता है। उनका कहना है कि वे सदा राष्ट्रवादी विचारों पर कायम रहती हैं और इसी के कारण उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट भी काजल जयहिंद के नाम से बनाया है।
- काजल कई टीवी डिबेट्स और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेती दिखाई देती हैं। वो हमेशा भारतीय संस्कृति और धर्मों के बारे में जागरूकता फैलाने की बात करती हैं।
- बता दें कि काजल को पीएम मोदी, भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा, कपिल मिश्रा आदि भी ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
यह है मामला
काजल पर लगे आरोपों के मुताबिक उन्होंने विहिप द्वारा आयोजित एक सभा में एक भाषण दिया। पुलिस का कपोल कल्पित आरोप है कि उनके बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
गुजरात पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, काजल हिंदुस्तानी ने ऊना में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर एक अदालत में पेश किया गया। अब अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि काजल के खिलाफ 2 अप्रैल को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के काम) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।