बजट में यूपी के किस जिले को क्या मिला? यहां देखें पूरी लिस्ट

बजट में यूपी के किस जिले को क्या मिला? यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को राज्य का बजट पेश कर दिया है। अगले साल यूपी में चुनाव हैं इसलिए ये बजट बेहद खास है। योगी सरकार की तरफ से 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया है जिसमें सबसे ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थ, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस है। यूपी में प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख रुपये होने का अनुमान जताया गया है। वहीं लैंड लॉक्ड प्रदेशों में यूपी अब नंबर वन हो गया है। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण के दौरान बताया कि 50 लाख करोड़ के MOU साइन हुए हैं जिससे करीब 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं स्टार्टअप रैंकिंग में यूपी को लीडर कैटेगरी की रैंकिंग मिल गई है। इस बजट में उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। आइए जानते हैं कि बजट में किस जिले को क्या मिला है।

लखनऊ के लिए बजट में बड़े ऐलान

  • बजट में घोषणा की गई है कि लखनऊ और प्रयागराज जिले में मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों का गठन किया जाएगा। बता दें कि इन कंपनियों ने गोरखपुर, बरेली और रायबरेली में काम करना शुरू कर दिया है।
  • राजधानी लखनऊ में कैंसर हॉस्पिटल के लिए 315 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • इसके अलावा राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के मैनेजमेंट, संचालन, सुरक्षा आदि के लिए कॉर्पस फंड से 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • इसके अलावा लखनऊ डेवलपमेंट एरिया व अन्य डेवलपमेंट अथॉरिटी के लिए बजट में 800 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
  • इन सब के अलावा लखनऊ में स्थित कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी पार्क बनाने का ऐलान किया गया है जिसके लिए बजट में 207 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अन्य जिलों के लिए क्या ऐलान किए गए?

  • यूपी बजट 2026 में मेरठ, मथुरा-वृंदावन और कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत विकास की नई योजनाओं के लिए 750 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है।
  • मथुरा जिले में नए डेयरी प्लांट को स्थापित करने के लिए 23 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है। इसकी उत्पादन क्षमता 1 लाख लीटर प्रतिदिन होगी।
  • यूपी बजट 2026 में रामनगरी अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया गया है।
  • योगी सरकार ने मिर्जापुर जिले में त्रिकोणीय क्षेत्र, मां विध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजा मंदिर, मां काली खोह मंदिर के परिक्रमा पथ और जनसुविधा स्थलों को विकसित करने का ऐलान किया है। इसके लिए बजट में 200 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा विंध्यवासिनी देवी धाम में भी पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये के फंड का आलान किया गया है।
  • योगी सरकार ने बजट में धार्मिक नगरी वाराणसी में पर्यटक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया है।
  • यूपी बजट 2026 में श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की ओर से रामनगरी अयोध्या के एरिया में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 150 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया गया है। इसके अलावा मथुरा में भी पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड का ऐलान किया गया है।
  • यूपी बजट 2026 में गोरखपुर जिले में EPC मोड पर एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा जिले के खजनी में स्थित कंबल उत्पादन केन्द्र के आधुनिकीकरण का ऐलान किया गया है। इसके लिए 7 करोड़ 50 लाख रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है।
  • बजट में नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इन जिलों में विश्वविद्यालयों का ऐलान

  • मिर्जापुर के विध्यांचल मंडल में मां विध्यवासिनी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है।
  • मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना होगी जिसके लिए 50 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया गया है।
  • देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर की स्थापना होगी जिसके लिए 50 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया गया है।
  • शाहजहांपुर जिले में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इस योजना के लिए 21 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।
  • भदोही जिले में काशी नरेश विश्वविद्यालय की स्थापना होगी जिसके लिए 21 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।

Leave a Reply