24 नवंबर को कहां थे? सपा सांसद बर्क को SIT के हर सवाल का देना होगा जवाब, संभल दंगे का सच आएगा सामने

24 नवंबर को कहां थे? सपा सांसद बर्क को SIT के हर सवाल का देना होगा जवाब, संभल दंगे का सच आएगा सामने

उत्तर प्रदेश के संभल दंगे का सच आज सामने आ सकता है। संभल के समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क आज SIT के सामने पेश हुए। इसके पहले वह संभल कोतवाली भी पहुंचे थे। वहीं, अब SIT की टीम उनका बयान दर्ज कर रही है। बर्क पर पिछले साल 24 नवंबर को हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। आज बर्क संभल हिंसा से जुड़े सभी सवालों का SIT से सामना करेंगे।

SIT ने भेजा था समन

संभल हिंसा मामले में SIT ने बर्क को 25 मार्च को दिल्ली जाकर समन दिया था। बर्क उस वक्त बर्क दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 39 में थे। तब उन्हें नोटिस दिया गया था और आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

हिंसा में 5 लोगों की गई थी जान

संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हिंसा हुई थी। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई थी। ये हिंसा उस वक्त भड़की थी, जब कोर्ट के आदेश पर ASI की टीम सर्वे करने पहुंची थी। 24 नवंबर को हिंसा के बाद 25 नवंबर को बर्क के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। उनपर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया गया था।

बर्क की नहीं हो सकती है गिरफ्तारी

हिंसा से दो दिन पहले बर्क ने संभल के जामा मस्जिद में भाषण दिया था। आज इसी मामले में संभल SIT पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में सांसद बर्क के लिए राहत की बात ये है कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

संभल हिंसा के आरोपी नंबर 1 हैं बर्क

इलाहाबाद हाईकोर्ट से भले ही बर्क की गिरफ्तारी पर रोक लगी है। लेकिन कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द नहीं किया है, जबकि उन्होंने FIR रद्द करने की याचिका लगाई थी। इसलिए अब SIT उनसे पूछताछ कर रही है। समाजवादी पार्टी के सांसद बर्क संभल हिंसा में आरोपी नंबर वन हैं। उनपर लोगों के भड़काने का आरोप है।


विडियों समाचार