जहां पुण्य कर्म होते हैं वहीं होता है यज्ञ: सम्पूर्णानंद

जहां पुण्य कर्म होते हैं वहीं होता है यज्ञ: सम्पूर्णानंद
  • सहारनपुर में जसमौर में धर्मगुरूओं का स्वागत करते कार्यक्रम आयोजक।

बेहट। अग्नि अखाड़ा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी सम्पूर्णानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ वहां होता है, जहां पुण्य कर्म होते हैं। अग्नि अखाड़ा के राष्ट्रीय महासचिव सम्पूर्णानंद महाराज साढौली कदीम विकास खंड के गांव जसमौर में पूर्व विधायक रानी देवलता के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व जसमौर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचने पर अग्नि अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव सम्पूर्णांनद महाराज, स्वामी चित्रानंद महाराज, सतपाल महाराज व पंजाब के विक्रांत शर्मा के पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से शाकम्भरी देवी के संस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह एवं ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। स्वामी सम्पूर्णानंद महाराज ने शिव शक्ति महायज्ञ के आयोजन के लिए आदित्य प्रताप सिंह को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इस गांव का और हम सबका सौभाग्य है कि हमने भगवती के चरणों में बैठकर कोई यज्ञ प्राप्त किया है। स्वामी चित्रानंद महाराज ने कहा कि हम सब संत, महंत व सनातन धर्मी 22 जनवरी को बहुत सुंदर ढंग से नया रामोत्सव मनाने जा रहे हैं जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से जसमौर में राणा आदित्य प्रताप सिंह द्वारा आयोजित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम सब संतों की कामना है कि हम सब राणा आदित्य प्रताप सिंह के साथ चलकर प्रसन्नता से सनातन धर्म के परचम को पूरे भारत के साथ विश्व भर में लहराएं। इस दौरान ग्राम प्रधान मांगेराम, बिजेंद्र चौहान, मेघसिंह चौहान, रमेश सैनी, राजेश चौहान, अमर सिंह, बबलू, अशोक स्वामी, डा. रूपचंद, सोनू स्वामी, विनीत सैनी, गोविंद शर्मा, जोनी सैनी, राजपाल चौहान, मुकेश चौहान, तेल्लू स्वामी, जितेंद्र कुमार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे