shobhit University Gangoh
 

कार सवार BJP नेता ने की अभद्रता तो महिला ने गाड़ी से उतारकर बीच सड़क जड़े थप्‍पड़

कार सवार BJP नेता ने की अभद्रता तो महिला ने गाड़ी से उतारकर बीच सड़क जड़े थप्‍पड़

लखनऊ में रविवार देर रात भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित एक युवक को हड़काया और अभद्रता की तो वहां मौजूद उसकी पत्‍नी ने भाजपा नेता को थप्‍पड़ जड़ द‍िया। घटना देर रात पुराने लखनऊ की बताई जा रही है। अब इस घटना का वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

लखनऊ। इंटरनेट मीडिया पर रविवार रात कार सवार भाजपा नेता अतुल दीक्षित का वीडियो वायरल हुआ। इसमें गाड़ी हटाने को लेकर एक महिला और कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान भाजपा नेता ने महिला और एक अन्य युवक से गाली गलौज की। विरोध पर अभद्रता करने लगे तो महिला ने उन्हें जमकर पीट दिया।

देर रात इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बायरल हो गया। इसके बाद लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे। वीडियो में इनोवा कार सवार भाजपा नेता अतुल दीक्षित पूर्व पार्षद हैं। कार में पार्टी का झंडा भी लगा है। वह कार में बैठे हैं गाड़ी हटाने को लेकर उनका महिला और एक युवक से विवाद हुआ। विवाद के दौरान अतुल कार से बाहर निकले दोनों पक्षों मे नोकझोंक हुई।

दोनों का आरोप है कि अतुल दीक्षित नशे में धुत थे और उन्होंने गाली-गलौज की। युवक वीडियो बनाने लगा तो उसका मोबाइल भी छीनने की कोशिश की। इस पर उग्र होकर महिला ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ठाकुरगंज और चौक ने बताया कि वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है जांच की जा रही है। इस तरह की अभी कोई शिकायत नहीं आया है। वीडियो कब का है इसकी भी जानकारी नहीं है।

Jamia Tibbia