shobhit University Gangoh
 

जब राजेश खन्ना के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा ने लड़ा था चुनाव, इस बात का है जीवन में पछतावा

जब राजेश खन्ना के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा ने लड़ा था चुनाव, इस बात का है जीवन में पछतावा

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. ये पहचान बनाने में उन्हें काफी लंबा वक्त लगा. शत्रुघ्न ने अपने करियर में बेहद कम ही फिल्मों में लीड रोल प्ले किए हैं. अधिकतर फिल्मों में वे सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं और उन्होंने अपने अभिनय से फिल्म में जान फूंक दी. उनकी अपीयरेंस किसी भी फिल्म में भले ही कम समय के लिए रही हो मगर अपनी दमदार पर्सनालिटी और आवाज के बलबूते वे दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं. आज भी युवा उनकी स्टाइल कॉपी करने की कोशिश करते हैं. शत्रुघ्न के जन्मदिन पर बता रहे हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में.

इस फिल्म से की शुरुआत

शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 9 दिसंबर, 1945 को पटना में हुआ था. एक्टर ने देव आनंद की फिल्म प्रेम पुजारी से अपने करियर की शुरुआत की थी. इससे पहले भी उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था मगर उन फिल्मों में उनके रोल्स बहुत ही छोटे थे और अनक्रेडिटेड भी थे. करियर के शुरुआती समय में वे अधिकतर निगेटिव शेड के रोल्स में नजर आए. फिर धीरे-धीरे उन्हें बड़े रोल्स भी मिलने लगे. खिलौना, चेतना, पारस, मेरे अपने, खोज, गैंबलर, भाई हो तो ऐसा, बॉम्बे टू गोवा, मिलाप, ब्लैकमेल, आ गले लग जा, परमात्मा, विश्वनाथ, काला पत्थर, जानी दुश्मन, क्रांति, कयामत, रंगभूमि, पापा द ग्रेट, आन, रक्त चरित्र, महाभारत और यमला पगला दीवाना फिर से जैसी फिल्में शामिल हैं.

राजेश खन्ना ने दी थी मात

पॉलिटिकल करियर की तरफ रुख करें तो शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर के दौरान भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे, मगर टिकट ना मिलने की वजह से उन्होंने साल 2019 में कांग्रेस ज्वॉइन कर ली. शत्रुघ्न सिन्हा को अपने जीवन में एक बाद का अफसोस भी है. दरअसल साल 1992 के बाईपोल इलेक्शन में शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के सामने थे. राजेश खन्ना उस समय कांग्रेस का हिस्सा थे और शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में थे. राजेश खन्ना ने करीब 25 हजार वोटों से शत्रुघ्न सिन्हा को हरा दिया था. आज भी शत्रुघ्न को इस बात का पछतावा है कि उन्हें अपने दोस्त राजेश खन्ना के अपोजिट नहीं खड़े होना चाहिए था.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शत्रुघ्न ने साल 1980 में पूनम सिन्हा से शादी की थी. इस शादी से उन्हें 3 बच्चे हैं. बेटी सोनाक्षी सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है और लव-कुश सिन्हा नाम के दो बेटे भी हैं. शत्रुघ्न सिन्हा अब फिल्मों में बहुत कम ही नजर आते हैं.

Jamia Tibbia