shobhit University Gangoh
 

दहेज की मांग पुरी ने होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

देवबंद [24CN]: दहेज के लोभी ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर न केवल मारपीट कर घर से निकाल दिया बल्कि विवाहिता का गला घोंटकर हत्या करने का भी प्रयास किया। पीडिता ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली में रिर्पोट दर्ज कराई।

कोतवाली में दर्ज रिर्पोट में क्षेत्र के गांव इबादुल्लापुर निवासी तरनीम पुत्री शमशाद ने बताया कि उसका विवाह ग्राम कुटेसरा निवासी शोएब के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। जिससे ससुराल पक्ष के लोग खुश नही थे और वह उसका मानसिक तथा शारीरिक रूप से उत्पीडन करते थे। पीडिता का आरोप है कि दहेज में पांच लाख रूपये की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुरालियों ने उसके गले में रस्सी डालकर हत्या करने का प्रयास किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडिता ने पति सहित नईमा, माहिर हसन व सुहाना के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिर्पोट कराई है। कोतवाल योगेश शर्मा ने बताया कि रिर्पोट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शूरू कर दी है।

Jamia Tibbia