‘भाजपा सरकार गई तो…’, हिमंता पर गरजे राहुल गांधी, बोले- इन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं हम
असम में एक चुनावी रैली में, राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को भारत का ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वह पीएम मोदी और अमित शाह के साथ मिलकर ‘भूमि एटीएम’ चला रहे हैं, जिसके तहत जनता की जमीन कंपनियों को दी जा रही है।
भाजपा पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को ट्रंप कंट्रोल करता है। ट्रंप सरेआम नरेंद्र मोदी को गाली देता है। वो कहता है- नरेंद्र मोदी मुझे सर बुलाता है। मै उसका करियर कभी भी खत्म कर सकता हूं। सच्चाई ये है कि अडानी और एपस्टीन – ट्रंप ने इन दो हथियारों से नरेंद्र मोदी को पकड़ रखा है और मोदी कुछ नहीं कर सकते। ट्रंप के पास मोदी के करप्शन और अडानी की कंपनियों की पूरी जानकारी है। अडानी पर अमेरिका में क्रिमिनल केस चल रहा है। अगर अडानी अमेरिका चला गया तो उसे जेल में डाल देंगे और नरेंद्र मोदी का गुब्बारा वहीं फट जाएगा।
राहुल ने साफ तौर पर कहा कि हिमंता बिस्वा को मोदी-शाह कंट्रोल करते हैं। अगर नरेंद्र मोदी, हिमंता से कहें कि उछलो तो ये उछलने लगेंगे। नरेंद्र मोदी और हिमंता मिलकर असम की जनता को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है- हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रस्ट मुख्यमंत्री है। हिमंता, सिंडिकेट के साथ मिलकर असम को चला रहा है। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, हिमंता हाथ जोड़कर खड़ा हो जाएगा। हिमंता बिस्वा सरमा को हर भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी। हिमंता जानता है कि कांग्रेस पार्टी उसे छोड़ने वाली नहीं है। जिस दिन BJP की सरकार जाएगी, उसी दिन इनका घमंड टूट जाएगा। ऐसे डरपोक लोगों से डरने की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये असम के सम्मान, स्वाभिमान और पहचान का चुनाव है, जिससे समझौता नहीं किया जा सकता। असम की जनता ने ठान लिया है- BJP की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा। हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है। हम इसको मुख्यमंत्री पद से हटाकर, पूरी कार्रवाई करेंगे। ये जो छाती फुलाकर घूमता है, तब इसके मुंह से चूं तक नहीं निकलेगी।
