गेहूँ क्रय केन्द्रों को तत्काल क्रियाशील किया जाए – मण्डलायुक्त

गेहूँ क्रय केन्द्रों को तत्काल क्रियाशील किया जाए – मण्डलायुक्त
  • गेहूँ क्रय केन्द्रों पर कोविड-19 की गाइड लाईन का पालन सुनिश्चित करें – ए0वी0राजमौलि

सहारनपुर [24CN]। मण्डलायुक्त श्री ए0वी0राजमौलि ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि गेहूँ क्रय केन्द्रों का आवश्यक रूप से संचालित करा दें। उन्होंने कहा कि सभी क्रय केन्द्रों पर आवश्यक समस्त सामग्री की उपलब्ध कराई जानी सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि गेहूँ क्रय केन्द्रों से राजस्व ग्रामों का सम्बद्धीकरण की सूची को तत्काल जारी किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी गेहूँ क्रय केन्द्रों पर कोविड-19 की गाइड लाईन का पालन कराया जाए।

श्री ए0वी0राजमौलि ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि क्रय केन्द्र पर गेहूँ लेकर आये किसी भी कृषक को किसी भी दशा में वापस नही किया जायेगा। सभी क्रय केन्द्र प्रतिदिन प्रातः 09ः00 बजे से कार्य करना आरम्भ करेंगे। उन्होने कहा कि गेहूँ क्रय के संबंध में यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल उसका समाधान सुनिश्तिच कराया जाये। सभी क्रय केन्द्रों पर कृषकों व पशुओं के लिए पेयजल, छायादार स्थान तथा बैठने आदि की सुविधायें उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होने निर्देश दिये कि गेहूँ क्रय केन्द्रों पर कोविड-19 प्रोटोकाॅल का ध्यान रखा जाये तथा हाथ धोने के पानी, साबुन, सैनेटाईजर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।

मण्डलायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक गेहूँ क्रय केन्द्र के संबंध में नोडल अधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त कर समीक्षा कर लें। यदि कोई कमी पायी जाये तो तत्काल उसकी पूर्ति की जाये। उन्होने कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि गेहूँ क्रय के संबंध मंे यदि कोई बिचैलिया प्रकाश में आये तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। गेहूँ क्रय के उपरान्त 03 दिवस में संबंधित कृषकों को भुगतान सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि गेहूँ क्रय के संबंध में किसी प्रकार का दुष्प्रचार न होने पाये