मस्जिद में ऐसा क्या होता है कि भीड़ उन्मादी हो जाती है: दिग्विजय त्यागी

देवबंद/सहारनपुर: जुमे की नमाज के बाद उन्मादी भीड़ ने प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का कुत्सित षड्यन्त्र किया है। पुलिस प्रशासन को इस षड्यन्त्र की तह तक जाना चाहिए व दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय त्यागी ने प्रशासन से यह मांग की है।
दिग्विजय त्यागी ने आशंका जताई कि कहीं मस्जिदे ही भीड़ को भड़काने का कार्य तो नहीं कर रही है। यदि ऐसा है तो इन पर लगाम लगाया जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि जिस भी मस्जिद से उपद्रवी भीड़ निकले उसके मौलाना को जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तार कर मस्जिद को सील किया जाए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्यवाही होना बहुत आवश्यक है।
दिग्विजय त्यागी ने सवाल किया कि मस्जिद में ऐसा क्या होता है कि नमाज के बाद भीड़ उन्मादी हो जाती है? पिछले शुक्रवार को कानपुर में भड़के दंगे में भी मस्जिद से निकली उन्मादी भीड़ ही दंगे का कारण बनी थी। आज देवबंद, सहारनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भी कानपुर को दोहराने का प्रयास किया गया। मस्जिदों में ही मौलाना दंगों का पाठ तो नहीं पढ़ा रहे है? उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसकी गहराई से जांच करनी चाहिए व दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।