‘कांग्रेस ने जो 70 सालों में नहीं किया, BJP ने वो 10 सालों में कर दिखाया’, मध्य प्रदेश में बरसे राजनाथ

‘कांग्रेस ने जो 70 सालों में नहीं किया, BJP ने वो 10 सालों में कर दिखाया’, मध्य प्रदेश में बरसे राजनाथ

भिंड। MP Election 2023 मध्यप्रदेश में एक रैली को संबोधित कर रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस 1947 के बाद से कई वर्षों तक मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही। इसके बावजूद इन वर्षों में कांग्रेस मध्य प्रदेश का विकास नहीं कर सकी।

शिवराज सरकार ने राज्य का किया विकास

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh in MP) ने कहा कि कांग्रेस ने जो 70 सालों में नहीं किया, वो भाजपा ने 15-16 वर्षों में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने राज्य का तेजी से विकास करके दिखाया और लोगों को लाभ पहुंचाया।

मध्यप्रदेश की विकास दर में आई तेजी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में मध्य प्रदेश की विकास दर देश की विकास दर के बराबर है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश 24 फीसद औद्योगिक विकास दर वाला देश का एकमात्र राज्य है, जो कोई सामान्य बात नहीं है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ईमानदारी और उनकी राज्य के विकास के प्रयासों के लिए जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे