पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित
  • सहारनपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने गागलहेड़ी इकाई का गठन करते हुए योगेंद्र शर्मा को नगराध्यक्ष, प्रदीप धीमान को नगर महामंत्री व मुनीष धीमान को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

कस्बा गागलहेड़ी में मुनीष धीमान के आवास पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए सुरक्षा कवच है। हम सब व्यापारियों को एकजुटता रखते हुए इस सुरक्षा कवच को मजबूती प्रदान करनी है। व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री सुमित मलिक ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज को प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में उठाने वाला मजबूत संगठन है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापार मंडल को मजबूती प्रदान करने की अपील की।

बैठक को जिला महामंत्री आदित्य राठी, जिला कोषाध्यक्ष अमित मदान, युवा जिला महामंत्री दिव्यलोक त्यागी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में जनेश्वर गुप्ता, मोहनलाल मेहंदीरत्ता, सोमपाल कश्यप, मुनीष धीमान, आयुष गुप्ता, अनुज त्यागी, बालेश्वर कश्यप, जयभगवान, पवन दुआ, हाजी अकरम, राजेंद्र सैनी, सागर, मनोहर लाल, अनिल वर्मा, सुभाष वर्मा, सचिन दुआ, श्रीकांत शर्मा, राजिक आदि मौजूद रहे।