पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल ने मनाया स्थापना दिवस
- सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।
सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रदेषाध्यक्ष हरपाल वर्मा ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीडऩ न तो सहा गया है और न ही कभी सहा जाएगा। व्यापारी भयमुक्त वातावरण में व्यापार कर पाए, यही हमारा संकल्प है।
प्रदेशाध्यक्ष हरपाल वर्मा ने शनिवार को अपने स्थित कार्यालय पर स्थापना दिवस समरोह को सम्बोधित कर रहे थे। स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। व्यापार मंडल का गठन 2 सितंबर 2022 को हुआ था। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने सभी पदाधिकारियों और व्यापारी बंधुओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मंडल ने तीन वर्षों में व्यापारी हितों की रक्षा के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीडऩ न तो सहा गया है और न ही कभी सहा जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं नगर इकाई के पदाधिकारियों के साथ मुजफ्फरनगर और रामपुर मनिहारान से भी व्यापारी बंधु शामिल हुए। इस अवसर पर भारती भानु एडवोकेट, रवि कुमार, अखिल प्रसाद, हाजी शमशेर, अजमत अली, राकेश वर्मा, विनोद वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, आशीष, विनय जैन, शांतनु शर्मा, प्रवीण सैनी, हरप्रीत सिंह, सनी विजय मल्होत्रा, रोहित अग्रवाल, राघव गर्ग, संजय वर्मा, मनोज वर्मा, विकास वर्मा, संदीप जैन, धर्मेंद्र तोमर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
