निष्क्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, चढ़ेगा पारा, दिन में गर्मी, रात में अभी थोड़ा सर्द रहेगा मौसम

पश्चिमी यूपी में आज से मौसम में बदलाव आ सकता है। रिमझिम बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय हो चुका है। आने वाले एक सप्ताह में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

रविवार को मौसम ने काफी राहत दी। दिन में धूप तेज रही, लेकिन हवा चलने से तापमान अधिक नहीं रहा।  पिछले तीन दिन में मेरठ और आसपास जनपदों में ओलावृष्टि ज्यादा होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। रविवार से मौसम साफ हुआ तो दिन के तापमान कुछ वृद्धि दिखाई दी।

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 84 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा रात के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान मामूली बढ़ा है। औसत एक्यूआई रविवार को 83 रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले दिनों में मौसम रहेगा साफ
आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। सप्ताह के अंत तक तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा।  -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर

पिछले पांच दिन का तापमान –
तारीख    अधिकतम    न्यूनतम 
11            25.8           15.4
12            26.6           17.4
13            25.0          15.0
14            24.0          14.6
15            24.1          11.3

Content retrieved from: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/meerut/weather-update-western-disturbance-inactive-temperature-will-remain-slightly-cold-at-night.


विडियों समाचार