• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

West Bengal polls: बंगाल में आधा चुनाव खत्म होने के बाद आज राहुल गांधी करेंगे राज्य में पहली सभा

  • April 14, 2021
West Bengal polls: बंगाल में आधा चुनाव खत्म होने के बाद आज राहुल गांधी करेंगे राज्य में पहली सभा
  • Bengal Chunav 2021 राज्य में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी आज उत्तर बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वह सिलीगुड़ी के माटीगारा-नक्सलबाड़ी क्षेत्र में जनसभा करेंगे। इसके बाद उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर में उनकी रैली होगी।

कोलकाता । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज बुधवार को पहली बार बंगाल के चुनावी रण में उतरेंगे। बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण की वोटिंग हो चुकी है और पांचवें चरण के लिए 17 अप्रैल को मतदान है। एक तरह से बंगाल में लगभग आधे चुनाव खत्म हो गए हैं और राज्य में चुनावी अभियान समाप्त होने में महज एक पखवाड़ा बचा है। ऐसे में भाजपा ने बंगाल की चुनावी जंग को फतह करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है जबकि कांग्रेस के बड़े नेता मैदान से गायब हैं।

वहीं, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव समाप्त होने के एक सप्ताह बाद भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बंगाल में कदम तक नहीं रखा है। इसको लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। इन सबके बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज बुधवार को पहली बार बंगाल के चुनावी रण में उतरेंगे। राज्य में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी आज उत्तर बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वह सिलीगुड़ी के माटीगारा-नक्सलबाड़ी क्षेत्र में जनसभा करेंगे। इसके बाद उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर में उनकी रैली होगी।

उल्लेखनीय है कि बंगाल में कांग्रेस-लेफ्ट-आईएसएफ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अभी तक एक भी रैली बंगाल में नहीं की है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के बड़े नेता भी बंगाल से खुद को दूर रखे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी वाममोर्चा और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के नेताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने बंगाल में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बार-बार बंगाल दौरे पर आ रहे हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगातार हमले बोल रहे हैं। असल में ऐसे कई राजनीतिक मजबूरी है जिन पर उठने वाले सवालों से बचने के लिए राहुल बंगाल दौरे से बचते रहे। एक ओर जहां वाम दलों के साथ बंगाल में मिलकर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है और वहीं केरल में मुख्य विरोधी है। ऐसे में वह दोहरे माप दंड वाले मजबूरी से बचने के लिए अभी तक बंगाल में चुनाव प्रचार से बचते रहे हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

  • March 3, 2026
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

  • March 3, 2026
दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

  • March 3, 2026
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

  • March 3, 2026
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

  • March 3, 2026
तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026
  • रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन, जनपद में चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था March 3, 2026
  • पुलिस ने एक महिला समेत गिरफ्तार किए एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपी March 3, 2026
  • फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग March 3, 2026
  • खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा March 3, 2026
  • दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया March 3, 2026
  • हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा March 3, 2026
  • PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं? March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez