shobhit University Gangoh
 

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
  • सहारनपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचय बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मुकुल वाल्मीकि ने महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व पटका पहनाकर सम्मान किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मुकुल मोगा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं ताकि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुन: भाजपा की सरकार बनाई जा सके। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल पार्टी ही नहीं बल्कि एक विचारधारा है जो सभी जाति, धर्म के लोगों का साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के सबका उत्थान करना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में जातिवादी व साम्प्रदायिक ताकतों को परास्त कर राष्ट्रवादी सरकार बनाई जा सके। इस दौरान अंकित जाटव, शीतल विश्नोई, पार्षद मोनिका गंगियान, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, अजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia