shobhit University Gangoh
 

लोक संकल्प समिति का सदस्य बनने पर किया पूर्व राज्यमंत्री का स्वागत

लोक संकल्प समिति का सदस्य बनने पर किया पूर्व राज्यमंत्री का स्वागत
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष राव कैसर।

सहारनपुर[24CN]। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री चौ. नीरपाल सिंह को लोक संकल्प समिति का सदस्य बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार व्यक्त किया तथा चौ. नीरपाल सिंह का भव्य स्वागत किया गया। पंजाबी बाग में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष राव कैसर ने कहा कि चौ. नीरपाल सिंह को लोक संकल्प समिति का सदस्य बनाने से उनकी योग्यता का पूरा लाभ लोकदल को मिलेगा और उनकी योग्यता का सही दिशा में उपयोग हो सकेगा।

प्रदेश महासचिव चौ. धीरसिंह व पूर्व राज्यमंत्री चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि 29 जुलाई को लोक संकल्प समिति के सदस्य व राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना व रालोद के हस्तिनापुर जोन के अध्यक्ष यशवीर सिंह सर्किट हाऊस में पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोक संकल्प पत्र में अपने-अपने सुझाव दें। उन्होंने कहा कि यशवीर सिंह आगामी विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा करेंगे। इस दौरान चौ. सुरेश पाल, चौ. अरविंद मलिक, सपन कुमार, आरती शर्मा, युवराज चौधरी, गजेंद्र चौधरी, धर्मवीर राणा, चौ. भगत सिंह, ठा. जनकसिंह, रविंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia