shobhit University Gangoh
 

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष का किया स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष का किया स्वागत
  • डा0 कान्ता त्यागी का स्वागत करते भाजपाई।

देवबंद [24CN]: डा० कान्ता त्यागी को पुनः भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर अखिल शर्मा ने अपने निवास पर उनका भव्य स्वागत किया ।

इस अवसर पर अखिल शर्मा ने कहा कि डॉ कांता त्यागी सबके सुख दुःख में साथ खडी रहती है और पार्टी को पूर्ण रूप से समर्पित है। पार्टी ने इनकी निष्ठा को देखते हुए ही इनको पुनः नगर अध्यक्ष का दायित्व सोपा है। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि डॉक्टर साहब की कार्य शैली को देखते हुए ही पार्टी ने इनको पुनः महिला मोर्चा का नगर अध्यक्ष बनाया है। जिला सह संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ रितेश बंसल एडवोकेट ने कहा कि कांता त्यागी जी एक मृदुभाषी व मिलनसार कार्यकर्ता है, जो हर समय समाज और पार्टी में सबके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कांता त्यागी को पार्टी ने जो भी काम दिया है, उसको यें बड़े ही आसान तरीके से पूर्ण करती रही है।

डॉ कांता त्यागी ने कहा कि आज मेरा जो सम्मान किया गया है, मै उसके लिये अखिल शर्मा और उनके परिवार का आभार प्रकट करती हूँ और भाजपा शिर्ष नेर्तत्व ने मुझे पुनः जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूँगी। स्वागत समारोह को भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्रीमति मंजू शर्मा, विकास त्यागी व सुधीर गर्ग ने भी संबोधित किया।

अतुल शर्मा, श्रीमति विजय शर्मा, मोनिका शर्मा व पूजा शर्मा ने श्रीमति कांता त्यागी जी को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह का संचालन नगर उपाध्यक्ष राजेश अनेजा ने किया । स्वागत समारोह में मुख्य रूप से सारंग वशिष्ठ, शोर्य वशिष्ठ, अक्षत वशिष्ठ, दीपक अग्रवाल, नव्या वशिष्ठ, रेणु दत्ता, सुदेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, सत्यभामा शर्मा, सरोज शर्मा, गीता खुराना, उषा धीमान, कुसुम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia