दीपक राज सिंघल व डा0 सुखपाल सिंह का स्वागत

दीपक राज सिंघल व डा0 सुखपाल सिंह का स्वागत
  • नवमनोनित जिला संयोजक व चिकित्सका प्रकोष्ठ का स्वागत करते भाजपाई।

देवबंद [24CN] : शुक्रवार को नगर के शिक्षक नगर स्थित चौधरी रविन्द्र सिंह के आवास पर भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला संयोजक दीपक राज सिंघल एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ सुखपाल सिंह जी स्वागत किया गया।

इस दौरान निकाय प्रकोष्ठ के नव मनोनित जिला संयोजक दीपक राज सिंघल ने कहा कि जिला एवं क्षेत्रीय नेतृत्व ने जो दायित्व हमें दिया है पूरी निष्ठा एवं ताकत के साथ उसका निर्वहन किया जाएगा। उन्होने कहा कि उनका पहला प्रयास जिले की सभी नगर पालिका परिषदो एवं नगर पालिका पंचायतों मे संगठन और मजबूत हो तथा सभासद एकजुट होकर जनता के काम करा सके।

सिंघल ने कहा कि स्थानीय निकाय जनप्रतिनिधियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रथम पायदान है अगर सभासद सक्रिय रहे तो वह उसी बोर्ड में अध्यक्ष तक भी बन सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुखपाल सिंह ने कहा की पिछले कार्यकाल में भी मेरे पास यह दायित्व रहा है तथा कोरोना टीका करण का भी मुझ पर जिला संयोजक का दायित्व रहा है जिसका मैंने पूर्ण मनोयोग से निर्वहन किया है पार्टी ने फिर से मेरे पर विश्वास जताया है मैं उसे और अधिक मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करूंगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि त्यागी नगर भाजपा महामंत्री अरुण गुप्ता ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर चौधरी सत्यवीर सिंह, अर्जुन सिंघल, रविंद्र चौधरी, ईशान गोड, शुभम राज सिंघल, आदित्य गर्ग, नीरज जैन, कपिल शर्मा, रविंद्र सैनी आदि ने दोनों नव मनोनीत जिला संयोजको का शाल उढाकर एवं पटका माल्यार्पण भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन युवा व्यापार मंडल महामंत्री विकास पुंडीर ने किया।