देवबंद क्षेत्र के गांव सुन्हैटी में सडकों व गलियों में पसरा मातम व सन्नाटा

देवबंद क्षेत्र के गांव सुन्हैटी में सडकों व गलियों में पसरा मातम व सन्नाटा
गांव सुन्हैटी में हादसे के बाद गलियों में पसरा सन्नाटा
  • सोमवार को हादसे में गई थी तीन महिलाओं की जान,
  • पुलिस की मौजूदगी में तीनो का हुआ अंतिम संस्कार

देवबंद [24CN]: देवबंद कोंतवाली क्षेत्र के गांव सुन्हैटी में हर तरफ सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है। रविवार को भीषण सडक हादसे में इसी गांव की तीन महिलाओं की जान चली गई थीं। मंगलवार को शव गांव में पहुंचे तो हाहाकार मच गया। सभी का बेहद गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सभी की आंखे नम दिखाई दी। हादसें में गांव की 30 महिलाओं और बच्चे घायल है। इनके घरों में से अधिकतर लोग घायलों के उपचार के लिए अलग अलग शहरों में गये हुए है। गांव में किसी के घर में हादसे के बाद चूल्हा तक नही जला।

गांव सन्हैटी के लिए सोमवार 22 अगस्त का दिन काला दिन साबित हुआ। गांव की तीन महिलाएं सावित्री, ज्ञानवती, और सतपाली की सडक हादसे में जान चली गई। इनके घरों से परिवार के सदस्यों की रोने चीखने की आवाजंें दिल को झझकोर कर रख देने वाली है। हादसे से गांव का हर व्यक्ति गमजदा दिखाई दिया। हादसे में कई बच्चों और महिलाओं के शरीर के अंग कट गये। इनके परिजनों का कहना है कि इस हादसे ने उनके परिवारों को तोड कर रख दिया है। अपने शरीर के अंग गंवा चुके महिलाओं और बच्चों का आगे का जीवन कैसा होगा। इसकी चिंता परिजनो को परेशान कर रही है।
पुलिस क्षेंत्राधिकारी रामकरण सिंह ने बताया कि 3 महिलाओं के दाह संस्कार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी घटना पर शोक जताया है। सीओं ने बताया कि घायलों को बेहतर उपचार दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। हादसे में मृतकों और घायलों को आर्थिक सहायता दिए जाने पर भी प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया जारी है।