shobhit University Gangoh
 

Weather Update: कोहरा और बर्फीली हवाओं की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, जानें- अन्य राज्यों का हाल

Weather Update: कोहरा और बर्फीली हवाओं की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, जानें- अन्य राज्यों का हाल

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली सहित पूरा एनसीआर एक बार फिर शीत लहर की चपेट में आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी को एक बार फिर जबर्दस्त ठंड शुरू हो सकती है। यानी इस बार जनवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड लोगों को सताने वाली है।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया है, इसकी वजह से विजिबिलिटी कम हुई। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस है।। बर्फीली हवा चलने से ठंड बढ़ गई है।  25 जनवरी से कोहरे के साथ शीत लहर का प्रकोप फिर से शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री पर सिमट जाएगा।

यूपी में कोहरे से निजात नहीं, शीतलहर के आसार

यूपी में आज सुबह कई जगह मध्यम कोहरा छाया है। हालांकि बर्फीली हवा के कारण मौसम सर्द है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह-शाम कोहरा पड़ेगा जबकि दोपहर में धूप खिलेगी। सोनभद्र के चुर्क स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में सर्द हवाओं के साथ पारा और गिर सकता है। सुबह सात बजे तक शून्य दृश्यता के साथ बहुत घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की रफ्तार भी कम रही। ठिठुरन के बीच दिनभर ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा संग घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम को कोहरा पड़ेगा, जबकि दोपहर में धूप निकलेगी। अत्याधिक और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

स्काईमेट के अनुसार, हवाओं ने एकाएक दिशाएं बदल ली हैं जिसकी वजह से राजधानी पर शीत लहर का प्रकोप दिख रहा है। इस बार अब तक जनवरी में 5 दिन तापमान 5 डिग्री से कम रहा है। अब पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। कुछ मैदानी इलाकों में बारिश होगी। ऐसे में अगले 48 घंटे में तापमान में 3 से 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है। साथ ही, कोहरा भी बढ़ सकता है। वहीं 25 से एक बार फिर ठंड का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ सकता है, जो जनवरी के अंत तक बना रहेगा।

Jamia Tibbia