दिल्ली-NCR में आज शाम बदल सकता मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया अपडेट
![दिल्ली-NCR में आज शाम बदल सकता मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया अपडेट](https://24city.news/wp-content/uploads/2024/05/07_05_2024-delhi_india_gate_23712576.webp)
- दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रही गर्माहट के बीच मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार हो सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि आज शाम मौसम का मिजाज बदल सकता है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले सोमवार को तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में लगातार बढ़ रहे गर्माहट के एहसास के बीच आज मंगलवार शाम मौसम का मिजाज बदल सकता है। दिन में भी धूप खिलने के साथ-साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
देर शाम 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। हल्की वर्षा या बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है।
आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग मानें तो वैसे अब राहत का दौर खत्म हो चुका है। आने वाले दिनों में दिन का ही नहीं, सुबह का तापमान भी तेजी से बढ़ेगा। आसमान साफ रहने से तेज धूप भी परेशान करेगी।
दूसरी तरफ हवा में धूल कणों से हाल फिलहाल दिल्ली का प्रदूषण ‘खराब’ श्रेणी में ही चल रहा है। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 274 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |