Weather Live Update: दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तरी राज्यों में बारिश का अनुमान

मुंबई के बाद बारिश ने अब दक्षिण भारत में तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश के बाद केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। केरल व कर्नाटक में आज भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। शाम को आंधी भी आ सकती है।