दिल्ली में करवट ले रहा मौसम, 15 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें क्या है ताजा अपडेट?
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. दिल्ली में अगर बुधवार (25 फरवरी) यानी आज के मौसम की बात करें तो यहां का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच चुका है. वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तक जाने की उम्मीद है. इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. साथ ही 1 मार्च तक बारिश न होने की आशंका जताई जा रही है.
वहीं अगर राजधानी के वायू प्रदूषण सूचकांक (Delhi AQI Air Quality Index) की बात करें तो बुधवार (25 फरवरी) को यह गंभीर श्रेणी में है. दिल्ली का एक्यूआई 263 के करीब है. दिल्ली दुनिया के प्रदूषित शहरों में 80वें स्थान पर काबिज है.
कैसा है दिल्ली में आज का मौसम?
दिल्ली में बुधवार (25 फरवरी) यानी आज सुबह से ही हल्की ठंड है लेकिन धूप नजर आ रही है. बारिश की संभावना कहीं से कहीं तक नहीं है. वहीं बात करें तो 80 प्रतिशत नमी है. इस दौरान हवा की रफ्तार 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी. सबसे ज्यादा 2 बजे के करीब हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. मौसम के द्वारा इस बदलती करवट से साफ पता चल रहा है कि धीरे-धीरे अब राज्य में गर्मी बढ़ने के आसार हैं.
मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम की दी जानकारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार (25 फरवरी) के लिए न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. साथ ही दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
बीते 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार कल से 27 फरवरी तक एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है.
दिल्ली में कल कैसा रहा गर्मी का हाल?
राजधानी दिल्ली में मंगलवार (24 फरवरी) को मौसम गर्म बना रहा. सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही. केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस, पालम में 27.6 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 29.6 डिग्री सेल्सियस, रिज में 30.4 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 13.5 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 12.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 13.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
