shobhit University Gangoh
 

दिल्ली-NCR में स्वतंत्रता दिवस पर मौसम रहेगा खुशनुमा, IMD का पूर्वानुमान

दिल्ली-NCR में स्वतंत्रता दिवस पर मौसम रहेगा खुशनुमा, IMD का पूर्वानुमान
  • राजधानी में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022)  का दिन खुशनुमा रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर के वक्त बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

नई दिल्ली: राजधानी में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) का दिन खुशनुमा रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर के वक्त बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कुल मिलाकर पूरा दिन तापमान का स्तर राहत देने वाला रहेगा. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री तक रहा, यानि की सामन्य स्थिति बनी रही. वहीं सोमवार को सुबह के समय बदरा छाए रहने वाले हैं. हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है. यहां पर अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने का अनुमान है. पूरे दिन बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी.  आने वाले दिन यानि 17 से 20 अगस्त तक अधिकतम तापमान में एक से से दो डिग्री का इजाफा होगा. इस दौरान तापमान में इजाफा होगा. यह 35 से 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त से ज्यादा बारिश के आसार बने हुए हैं.

दक्षिण बंगाल में भारी बारिश 

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. रविवार को ही यहां पर बने दबाव के क्षेत्र की वजह से ​दक्षिणी भाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है. यह दबाव का क्षेत्र पश्चिम  की ओर बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार झारग्राम, उत्तरी 24 परगना, हावड़ा, बांकुरा, पुरुलिया आदि जिलों में सोमवार को पूरे दिन रुक—रुककर बारिश की संभावना है.

Jamia Tibbia