हमें अपनी श्रेष्ठ सेवा देनी चाहिए: नगरायुक्त

- सहारनपुर में नगर निगम में अधिकारियों व स्टाफ का आभार व्यक्त करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह।
सहारनपुर [24CN]। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें यह संतोष है कि वह नगर निगम सहारनपुर की एक अलग पहचान बना सके। आज लोग निगम की प्रशंसा करते है। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी अपने क्षेत्र में अलग पहचान बनानी चाहिए।
नगरायुक्त संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम लखनऊ के पद पर मंगलवार की देर शाम स्थानांतरित होने के बाद अज कार्यालय पहुंचे तो निगम के सभी अधिकारियों और स्टाफ ने उन्हें सुखद भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी। नगरायुक्त ने सभी का कार्यो में सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि हम सेवा देने के लिए हैं। सरकार ने हम पर भरोसा करके हमें अपनी सीट पर बैठाया है, हमारा फर्ज है कि हम अच्छा काम करें और अपनी सेवा का श्रेष्ठ दें। उन्होंने कहा कि वह सहारनपुर को एक आदर्श शहर बनाना चाहते थे, उसके लिए अभी काफी कार्य किया जाना है। अभी सहारनपुर महानगर को कुड़ा मुक्त किया जाना बाकि है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि जनता के सहयोग से निगम अपने इस लक्ष्य को जल्दी प्राप्त करेगा।
इसके अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोग, सफाई कर्मचारी संगठनों के नेता तथा पार्षद भी नगरायुक्त को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इन पार्षदों में पुनीत चौहान, भूरासिंह प्रजापति, रेखा रोहिला, नंदकिशोर शर्मा, उमेश शर्मा, रमन चौधरी, अंकुर अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, हाजी नूरआलम, नौशाद, अभिषेक अरोड़ा टिंकू आदि शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह का लखनऊ स्थानांतरण होने पर रामपुर की सीडीओ तथा वर्ष 2016 बैच की आईएएस गजल भारद्वाज को उनके स्थान पर नगरायुक्त सहारनपुर बनाकर भेजा गया है।