वी सर्व इंडिया ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

- सहारनपुर में सामाजिक संस्था वी सर्व इंडिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
सहारनपुर। राष्ट्रहित व समाजहित के लिए समर्पित सामाजिक संस्था वी सर्व इण्डियाÓ द्वारा अपने केन्द्रीय कार्यालय में मेन सेल तथा एससी सेल के जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें एनजीओ के मेन सेल से विवेक चावला को जिलाध्यक्ष व स. गुरविंदर सिंह बजाज को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा एस.सी. सेल से जिलाध्यक्ष मदनपाल तेश्वर, जिला महासचिव नानूराम, जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार ढिलोत्रा के साथ-साथ महानगर अध्यक्ष एस.सी.सेल से अमित कुमार गोल्डी, सुनील कुमार नगर महासचिव बनाया ंगया। इस दौरान एनजीओ के संस्थापक अध्यक्ष जीएस बब्बर ने बताया कि बहुत जल्द दोनों जिलाध्यक्ष व अन्य अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
सभा का आरम्भ राष्ट्रीय गायन जन-गण-मन से हुआ उपरान्त पदाधिकारियों ने भारत के संविधान के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर देश की एकता तथा सर्व समाज को सुरक्षा, सम्मान देने की एक स्वंर में सभी को शपथ दिलवाई गई। एनजीओ के संस्थापक अध्यक्ष जीएस बब्बर ने बताया कि वी सर्व इण्डिया राष्ट्रहित व समाजहित के लिए समर्पित रजि. एनजीओ हैं, जिसमें देश के साथ-साथ सभी धर्म, वर्ग, जातियों के सम्मान, सुरक्षा तथा समस्याओं के निदान हेतु निष्पक्ष कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
श्री बब्बर ने बताया कि एनजीओ में अनुशासन और भारतीय संविधान के प्रति सच्ची श्रृद्धा और निष्ठा सर्वोपरि है, हमारा मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों की सेवा शुद्धअन्र्तकरण से पक्षपात के बिना कार्य करने का है। जिलाध्यक्ष विवेक चावला तथा मदनपाल तेश्वर संयुक्त रुप से बताया कि विगत वर्षों से एनजीओ, वी सर्व इण्डिया सामाज के लिए कई महत्वपूर्ण सेवा कार्य कर रही है। आज श्री जीएस बब्बर के नेत्तृव में हम दोनों व अन्य पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारियां प्रदान की गई है हम सभी पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से उसका निर्वाह करेंगे तथा शीघ्र ही अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर सामाज सेवा में नये-नये आयाम स्थापित करने का भरकस प्रयास करेंगे।
