हम सभी सनातनियों को सर्वप्रथम एकत्र होना पड़ेगा: राजकिशोर गुप्ता

हम सभी सनातनियों को सर्वप्रथम एकत्र होना पड़ेगा: राजकिशोर गुप्ता
  • श्रीराम के चित्र पर माल्यापर्ण करते अतिथिगण

देवबंद [24CN] : श्री सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट की एक बैठक जी टी रोड़ स्थिति एक पैलेश में हुई। बैठक में श्री सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट को बनाने का उद्देश्य बताया गया।
बैठक से पूर्व श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यापर्ण ट्रस्ट के संरक्षक विनोद गुप्ता व कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चो० राजपाल सिंह जी ने संयुक्त रूप से किया। माल्यार्पण के उपरांत शिवराज सिंह रोड़ , विपिन गर्ग व सुशील सिंघल (बब्बल) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। बैठक में धर्म ध्वज की स्थापना ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक पंडित कालिका प्रसाद ने की। बैठक में हिन्दु समाज मे फैल रही कुरीतियों पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पंडित कालिका प्रसाद ने सनातन धर्म पर विस्तार से प्रकाश डाला।

ट्रस्ट के संगरक्षक विनोद गुप्ता व राजपाल सिंह ने कहा कि सनातन धर्म मे सभी समाज के लोगो को साथ लेकर चलना सिखाया जाता है। ट्रस्ट के संगरक्षक सतीश गिरधर ने सनातन धर्म से सम्बंधित बहुत सी जानकारियां सभी को उपलब्ध कराई। राजकिशोर गुप्ता दून वैली ने कहा कि हम सभी सनातनियों को सर्वप्रथम एकत्र होना पड़ेगा। उसी के बाद हम समाज की कुरीतियों को समाप्त कराने में सफल हो सकेंगे।

समाज ने मुख्य रूप से सर्व प्रथम शव विश्राम स्थली जी.टी.रोड़ देवीकुंड मार्ग के जीर्ण शीर्ण अवस्था को सुधार के लिये श्री सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट देवबंद में प्रस्ताव रखा। जिसको ट्रस्ट के संगठन प्रभारी विपिन गर्ग द्वारा बैठक में ही विधायक से फोन पर बात कर पास करा दिया गया और अति शिघ्र जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया। बैठक को आशुतोष सिंघल, विनय कुच्छल, राकेश अग्रवाल व सुशील सिंघल ने मुख्य रूप से संबोधित किया।

बैठक की अध्यक्षता  राकेश सिंघल ने संचालन महामंत्री रितेश बंसल एडवोकेट एवं अजय गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार जाटव, विपिन त्यागी, संजय गुप्ता, अनंत कुमार गर्ग, राजेश सैनी, अमृत लाल सैनी, जितेंद्र गोयल, रघुनंदन सिंघल, संजय सैनी, घनश्याम गुप्ता, राजेन्द्र जौहरी, अरविंद मंगल, विवेक सिंघल, विशाल गर्ग, जोगेंद्र कल्याण, अमित सिंघल, पंकज तायल, अरविंद मंगल, देवीदयाल गर्ग, राघवेन्द्र कंसल, पंडित कैलाश नोटियाल, सुनील बंसल, नरेंद्र बंसल, अनुज गर्ग, विकास त्यागी आदि उपस्थित रहे।


विडियों समाचार