भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, नकुड़ में कई स्थानो पर हुआ जल भराव

भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, नकुड़ में कई स्थानो पर हुआ जल भराव
मल्हामाजरा रोड पर तालाब का पानी

नकुड [इंद्रेश]। क्षेत्र मे रविवार को चार घंटे तक भरी बारिश हुई। बारिश से क्षेत्र में जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर व देहात मे कई स्थानो पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। सडको पर जल भराव होने से लोग गंदे पानी से होकर जाने को मजबूर है।
रविवार को सुबह क्षेत्र मे हुई भारी बरसात से नगर मे नाले ओवर फलो हो गये। मैन बाजार से शुक्रताल रोड की ओर जाने वाली सडक पर नालो को पानी ओवर फलो होकर सडको पर बह रहा है। मल्हामाजरो रोड पर तो तालाब का पानी सडक व आसपास के खेतो मे भर गया है। यंहा नाले व सडक बराबर हो गये है। नसरूल्लागढ रोड से नकुड नगर का पानी चंद्रपालखेडी मे जा रहा है। जंहा से यह चंद्रपालखेडी व अघ्याना के खेतो मे भर रहा है। सैंकडो बीघा खेतो की फसले नष्ट होने के कगार पर है।

मोहल्ला चौघरियान मे गलियो मे जल भराव
मोहल्ला चौघरियान मे गलियो मे जल भराव

मौहल्ला चौधरियान में नाले ओवरफलो होकर गलियो मे बह रहे है। गलियो मे कई फुट तक पानी है। जुडडी रोड पर गोगा माढी के पास तालाब ओवर फलो होकर रास्ते मे कई फुट तक पानी भर गया है। भारी बारिश से मौहल्ला चैधरियोन मे श्री जगन्नाथ मंदिर की दिवार भरभराकर गिर गयी। दिवार के पास कोई नही था। नही तो कोई बडा हादसा हो सकता था।

बारिश के पानी से आधा अघ्याना रोड कटा
अघ्याना रोड पर तो बारिश के पानी से आधी सडक ही कट गयी है। पानी से सडक के अंदर कटाव होने से आधी सडक कटकर समीप के बाग मे चली गयी। सडक के अंदर गुफा सी बन गयी है। करीब छः फुट तक सडक अंदर से खोखली हो गयी है। जो बडी दुर्घटना का कारण बन सकती है। गौरतलब है कि पिछले दिनो लोकनिर्माण विभाग ने इस सडक को कटाव से रोकने के लिये प्लास्टिक के कटटो मे मिटटी भरकर कटाव रोकने का प्रयास किया था। पंरतु उनके प्रयास असफल रहे। साफ है कटाव रोकने के लिये स्थायी प्रबंध करने होगे। नंही तो पूरी सडक कटकर बाग मे चली जायेगी।

अध्याना रोड पर कटाव
अध्याना रोड पर कटाव

यमुना मे भी बढ रहा है जलस्तर
उधर बताया जा रहा है कि विगत दो दिनो से यमुना का जलस्तर भी बढ रहा है। यमुना का पानी रानीपुर तक आने की संभावाना जतायी जा रही है। हांलाकि हरियाणा की ओर खनन होने से यमुना मे गहरायी बढी है। जिसके कारण पानी का बहाव पश्चिमी तट की ओर अधिक बताया जा रहा है।

 

नकुड नगर का पानी अघ्याना के खेतो मे बहता हुआ
नकुड नगर का पानी अघ्याना के खेतो मे बहता हुआ