बिना वर्दी के योद्धा के नागरिक सुरक्षा के वार्डन्स: डीआईजी

बिना वर्दी के योद्धा के नागरिक सुरक्षा के वार्डन्स: डीआईजी
  • सहारनपुर में सिविल डिफेंस कोर के 60वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर। सहारपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि सिविल डिफेंस के वार्डन बिना यूनिफार्म के योद्धा हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी थानों को निर्देशित करेंगे कि थानों में वार्डनों को पूरा सम्मान दिया जाए।

डीआईजी सुधीर कुमार सिंह आज यहां कलक्ट्रेट परिसर में सिविल डिफेंस कोर के 60वें स्थापना दिवस को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर साम्प्रदायिक सौहाद्र्र, विभिन्न धर्मों के पर्व व अन्य सामाजिक कार्यों पर वार्डन्स की सेवा सराहनीय है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा. अर्चना द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त रजनीश मिश्र व नगर मैजिस्ट्रेट अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन प्रतिकूल परिस्थितियों में भी आपदा के समय योद्धा की तरह काम करते हैं।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन्स का सम्मान प्रशासन व समाज दोनों का दायित्व है। बिना वेतन के निष्काम भावना से सेवा करना आज के दौरान में अत्यंत दुर्लभ है। नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक कश्मीर सिंह ने नागरिक सुरक्षा विभाग की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान मुख्य वार्डन राजेश कुमार जैन, उपनियंत्रक कश्मीर सिंह, उप मुख्य वार्डन मौ. आलम, दिनेश गुप्ता, दिनेश कुमार, योगेश श्रीवास्तव, देशबंधु शर्मा, डा. एम. पी. सिंह चावला, राकेश जैन, मौ. वसीम अख्तर सहित भारी संख्या में नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारी मौजूद रहे।