हलमावरों की गिरफ्तारी न होने से निगमकर्मियों में रोष, हड़ताल की चेतावनी
- विद्युत निगम के संविदाकर्मी ठेकेदार पर हमले का मामला
देवबंद। विद्युत निगम के संविदाकर्मी ठेकेदार हाजी मुस्तकीम पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से निगमकर्मी में खासी नाराजगी है। शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने पुलिस से मिलकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही ऐसा न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
बता दें, कि एक जुलाई को रेलवे रोड निवासी निगम के संविदाकर्मी हाजी मुस्तकीम को सांपला रोड बदमाशों ने हमलाकर घायल कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी थी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज से एक आरोपी की पहचान भी हो गई थी। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी न होने से निगमकर्मी नाराज हैं। शुक्रवार को एसडीओ पुलकित टंडन के साथ निगमकर्मी व घायल के परिजन पुलिस ने मिले। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान होने के बाद भी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं की। चेतावनी दी यदि दो दिन के भीतर हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उन्हें हड़ताल को मजबूर होना पड़ेता। वहीं, पुलिस ने उन्हें जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।