• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मध्य प्रदेश में कोरोना से पीड़ित महिला के साथ वार्ड ब्वॉय ने किया दुष्कर्म करने का प्रयास

  • April 18, 2021
मध्य प्रदेश में कोरोना से पीड़ित महिला के साथ वार्ड ब्वॉय ने किया दुष्कर्म करने का प्रयास
  • ग्वालियर में कल रात एक वार्ड ब्वॉय ने कोरोना से पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला को कोरोना के इलाज के चलते एक होटल में शिफ्ट किया गया है जहां उसके साथ यह घटना हुई।

ग्वालियर । मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। ग्वालियर में कल रात एक वार्ड ब्वॉय ने कोरोना से पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला को कोरोना के इलाज के चलते एक होटल में शिफ्ट किया गया है, जहां उसके साथ यह घटना हुई। मामले की अधिक जानकारी देते हुए ग्वालियर की एडिशनल एसपी हितिका ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऑक्सीजन सपोर्ट में थी कोरोना पीड़िता

बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला निवासी विधवा महिला की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने पर इलाज के लिए ग्वालियर के हॉस्पिटल रोड स्थित लोटस हास्पिटल के कोविड सेंटर गोल्डन विलेज होटल में 16 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। संक्रमित होने के कारण महिला के पास वार्ड में कोई अटेंडेंट मौजूद नहीं था, केवल हॉस्पिटल के स्टाफ का ही आना जाना था। महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। शनिवार की रात को वार्ड ब्वाय महिला के कमरे में आया। वार्ड ब्वॉय ने संक्रमित महिला से पूछा कि वह कैसा महसूस कर रही है। इस पर बीमार महिला ने बताया कि बैचेनी महसूस हो रही है। आरोपित जांच की आड़ में महिला के साथ गलत हरकत करने लगा। इसके बाद कोरोना से पीड़ित महिला ने शोर मचाया तब वहां से वह भाग खड़ा हुआ। इस तरह पूरे मामले का पता चला।

मध्य प्रदेश में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले

गौरतलब है कि कोरोना महामारी से  मध्यप्रदेश भी अछूता नहीं है। यहां भी कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। शनिवार को राज्य में कोरोना के नए मामले 11,269 दर्ज किए गए। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 17 अप्रैल तक यहां कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 63,889 है। अब तक प्रदेश में कोरोना के कुल केस 3,95,832 है। कोरोना से कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 3,32,452 है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘भारत के सामने भी युद्ध ने…’, मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान

‘भारत के सामने भी युद्ध ने…’, मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान

  • March 23, 2026
अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा

अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा

  • March 23, 2026
‘मेरी खुद की बेटी 19 साल…’, अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

‘मेरी खुद की बेटी 19 साल…’, अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

  • March 23, 2026
‘जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद…’, 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान

‘जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद…’, 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान

  • March 23, 2026
मोहन भागवत ने नेताओं पर ली चुटकी, कहा- ‘सेवा करने वाले लोग बड़ी मात्रा में दिखते हैं तो हम समझ जाते हैं कि चुनाव पास हैं’

मोहन भागवत ने नेताओं पर ली चुटकी, कहा- ‘सेवा करने वाले लोग बड़ी मात्रा में दिखते हैं तो हम समझ जाते हैं कि चुनाव पास हैं’

  • March 23, 2026
हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

  • March 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हुसैनीवाला बॉर्डर पर खून से तिलक कर जूनियर भगत सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि March 23, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 23, 2026
  • डा. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सपाईयों ने स्मरण, अखिलेष के मुख्यमंत्री को बनाने का संकल्प March 23, 2026
  • राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम: केएल अरोड़ा March 23, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित आरोपी, दूसरा फरार March 23, 2026
  • मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक March 23, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़ March 23, 2026
  • तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस March 23, 2026
  • दिनदहाडे अंबेहेटा मे हुई फायरिंग की घटना मचा हडकंप, बाईक सवारो ने युवक पर दागी गालियां, बाल बाल बचा March 23, 2026
  • चाप्परचीडी में सिलेंडर लीक होने से लगी आग मे लाखो का नुकसान March 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez