दहेज अधिनियम के मामले में वांछित मां-बेटे को किया गिरफ्तार

- सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मां-बेटे।
सहारनपुर [24CN]। थाना कुतुबशेर पुलिस ने दहेज अधिनियम में वांछित चल रहे मां-बेटे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित व उपनिरीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धारा-498ए/304बी आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम में वांछित चल रहे विशाल पुत्र विनोद व पूजा पत्नी विनोद निवासीगण जाटव नगर थाना कुतुबशेर को उनके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।