shobhit University Gangoh
 

पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित आरोपी
  • सहारनपुर में पुलिस द्वारा पकड़ा गया वांछित आरोपी।

गंगोह [24CN]। कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के निर्देशन में वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावल के नेतृत्व में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी आसिफ पुत्र मीर हसन निवासी दौलतपुर थाना गंगोह को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

 

Jamia Tibbia