व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग नें की देवबंद ईकाई केे साथ समीक्षा बैठक

- व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित करते विवेक तायल
देवबंद [24CN]: व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के मार्गदर्शन तथां जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष विवेक तायल के साथ की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीडन किसी भी सुरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा और व्यापारियों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जय वीर राणा ने कहा समीक्षा बैठक का आयोजन संगठन इसलिए करता है कि हम चिंतन की जगह चिंता करके जहां कमी है उन कमियों को दूर करते है। ताकि व्यापारी समाज को एकजुट करने में अपनी विशेष भूमिका हमारे पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ निभा सकें। इसी उददेश्य को लेकर नियमित इन सभी इकाइयों में प्रदेश दौरे का कार्यक्रम चल रहा है। कहा कि आज जिस प्रकार से हर विभाग व्यापारी को प्रताड़ित करने का काम कर रहा है इसकी गहराई तक जाने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि आप संगठन के साथ निर्भीक होकर जुड़िए और संगठन आपको सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इस सुरक्षा कवच को हम किस प्रकार से और मजबूत बनाएं इस पर विचार करना ही इन समीक्षा बैठकों का उद्देश्य है।
नगर अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल देवबंद इकाई लगातार व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके कार्य करा रही है। कहा कि देवबंद नगर इकाई ने लगातार 1 वर्षों में श्रमिक पंजीयन शिविर, परिचय बैठक, व्यापारियों के साथ संपर्क अभियान समय-समय पर किए हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष अमित मदान, जिला मंत्री पंकज, युवा जिला महामंत्री दिव्यलोक त्यागी आदि सभी मौजूद रहे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के प्रदेश दौरे में समीक्षा बैठके देवबंद, ननौता, नकुड, गंगोह, सरसावा, नागल आदि कस्बों में व्यापारियों एंव पदाधिकारियों से संगठन सम्बन्धी समीक्षा की। बैठक का संचालन हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति के अध्यक्ष सलीम कुरैशी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक संदीप शर्मा एडवोकेट, मनोज सिंघल एडवोकेट, ठाकुर सुरेंद्र पाल, महामंत्री राजेश सिंघल, राधेश्याम माहेश्वरी, रोबिन अग्रवाल, सोहन कुच्छल, शाहनवाज कुरेशी, मोहम्मद शमशाद, दीन मोहम्मद, राहत खलील खान, प्रवीन धीमान, ललित मोहन गोयल, सर्राफा संघ के महामंत्री लकी वर्मा ,मो० फिरोज, मानसिकता न्यूज से पत्रकार साथी अश्वनी गर्ग, पत्रकार साथी अंकित जैन, प्रदीप गोयल, भूरा भाई, जनेश्वर सैनी आदि व्यापारी बंधु मौजूद रहे।