मतदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य: द्विवेदी

मतदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य: द्विवेदी
  • सहारनपुर में व्यापारियों को मतदान की शपथ दिलाती अधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में व्यापारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।

स्थानीय रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मतदान करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मतदान करने से राष्ट्र मजबूत होता है और लोकतंत्र को भी मजबूती मिलती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह खुद भी मतदान करे तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करे।

अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव समाज हित में कार्य करता रहता है। इसी श्रृंखला में व्यापार मंडल द्वारा नागरिकों को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत विभिन्न बाजारों में मतदान करने के लिए मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी।

इस दौरान बलविंदर कौर, यशपाल मैनी, कृष्णलाल ठक्कर, महेश नारंग, राजपाल सिंह, आर. के. मल्होत्रा, सुरेश निझावन, अशोक छाबड़ा, सूरज प्रकाश ठक्कर, सुरेंद्र पुंडीर, दीपक खेड़ा, डी. के. गुप्ता, संजय गुप्ता, अनुभव शर्मा, सुधीर मिगलानी, गुरमीत सिंह खरबंदा, फरजान उल हक, यशपाल डाबरा, अमित जैन, गुलशन अनेजा, गौतम शंकर सिंघल, प्रवीण लूथरा, मुरली खन्ना, हरप्रीत सिंह आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।