मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार: चक्षु

मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार: चक्षु
  • सहारनपुर में मतदाता कार्यक्रम में आरएसएस के प्रचारक का स्वागत करते आयोजक।

सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर प्रचारक चक्षु ने कहा कि मतदान करना राष्ट्र भक्ति का परिचायक है क्योंकि लोकतंत्र का आधार मतदान के द्वारा सरकार का चयन करना ही प्रत्येक नागरिक का विशेष दायित्व है। महानगर प्रचारक चक्षु आज यहां मोहित विहार में अश्विनी शर्मा के आवास पर हिंदू जागरण मंच द्वारा आयोजित मतदान शक्ति, राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्धन होती है और जनता अपनी पसंद व नापसंद को तथा दल विशेष की नीतियों को वोट के माध्यम से ही स्वीकार व अस्वीकार करती है। यदि नागरिक मतदान के प्रति उदासीन रहेंगे तो जिस प्रकार मुद्रा सिद्धांत की तरह बुरी मुद्रा अच्छी मुद्रा को चलन से बाहर कर देती है। उसी प्रकार बुरी नीतियों वाले दल अच्छी नीतियों वाले दलों पर हावी हो सकते हैं।

इस दौरान हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, महामंत्री अश्विनी शर्मा, रजत गोयल, हर्ष डाबर, कुलदीप राणा, धर्मपाल कश्यप, अपनेश चौहान, राधेश्याम पुंडीर एडवोकेट, वीरसिंह चौहान, जोगेंद्र पाल सिंह, प्रवेश धवन, प्रदीप ठाकुर, दीपक कश्यप, मांगेराम त्यागी, रामपाल कोरी, मनोज गुप्ता, मनोज शर्मा, मोहित राणा, अभिषेक राणा, मन्नू, निशांत सिंह, मनोज धीमान, अनुज, जयपाल सैनी, यशपाल धीमान आदि मौजूद रहे।